बांग्लादेश में फिर एक हिंदू की हत्या, शरीर पर गंभीर चोट के निशान, हाथ-पैर भी बंधे मिले

Categorized as समाचार

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा का एक और ताजा मामला सामने आया है। बांग्लादेश के मौलवीबाजार जिले में एक 28 साल के हिंदू शख्स की लाश मिली, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। यह घटना अहम आम चुनाव से ठीक एक दिन पहले की है। 

पहले भी कई बार बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जाहिर की गई है। 

स्थानीय मीडिया के अनुसार, पहले से तनावपूर्ण राजनीतिक माहौल के बीच चुनाव से जुड़ी हिंसा की संभावना को लेकर अल्पसंख्यक समुदायों में नई चिंताएं बढ़ गई हैं।

पुलिस ने पुष्टि की है कि मृतक की पहचान रतन शुवो कर के रूप में हुई है, जो इस्लामपुर यूनियन के तहत चंपारा टी गार्डन में काम करता था। जब उसका शव मिला, तो उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे।

बांग्लादेशी अखबार द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों ने बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे चाय के बागान के अंदर रतन का शव देखा और तुरंत अधिकारियों को जानकारी दी। रतन इसी चाय बागान में काम करता था।

Also Read : इमरान खान की दाहिनी आंख में रोशनी सिर्फ 15 फीसदी बची

रिपोर्ट के अनुसार, चश्मदीदों के बयानों से पता चला है कि रतन के शरीर पर चोट के कई निशान थे और वह खून से लथपथ हालत में मिला था। साथ काम करने वाले एक आदमी ने आरोप लगाया कि उसे शायद किसी दूसरी जगह मारा गया होगा और बाद में शव को लाकर चाय बागान में फेंक दिया गया होगा। हालांकि, यह सब केवल दावा है। अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

डेली स्टार की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कुछ लोगों को संदेह है कि यह हत्या मौजूदा चुनावी माहौल से जुड़ी हो सकती है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई पक्का सबूत सामने नहीं आया है, जिससे इन दावों को सत्यापित किया जा सके। फिर भी, इस घटना ने स्थानीय लोगों में डर को बढ़ा दिया है।

बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट से बात करते हुए रतन कर के बड़े भाई, लक्ष्मण कर ने कहा कि मंगलवार रात से परिवार उसे ढूंढ रहा था।

घटना पर दुख जाहिर करते हुए लक्ष्मण ने कहा सुबह, हमें बताया गया कि उसका शव बगीचे में पड़ा है। हम वहां गए और उसकी पहचान की। हमें नहीं पता कि उसे क्यों मारा गया।” वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत की सही वजह पता करने के लिए शव ऑटोप्सी के लिए भेजा गया है।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि हत्या का कारण पता करने के लिए डिटेल्ड जांच शुरू की गई है। जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि हत्या का चुनाव प्रक्रिया से कोई कनेक्शन था या यह किसी और मकसद से की गई थी। अभी तक, अधिकारियों ने मौत के कारणों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

दो बंगाली मानुष नीति आयोग में

April 26, 2026

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव या किसी भी राज्य में विधानसभा चुनाव के समय जितनी तरह का माइक्रो मैनेजमेंट करती है वह हैरान करने वाला होता है। इस समय पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव चल रहा है तो पार्टी के अलावा केंद्र सरकार की पूरी मशीनरी किसी न किसी रूप में चुनाव को प्रभावित…

उद्धव ठाकरे जाएंगे विधान परिषद!

April 26, 2026

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिव सेना और कांग्रेस पार्टी ने मिल कर शरद पवार को राज्यसभा भेजा। अब कांग्रेस पार्टी और शरद पवार की एनसीपी मिल कर उद्धव ठाकरे को विधान परिषद में भेजेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे से अपील की है…

राहुल अंडमान की यात्रा पर जा रहे हैं

April 26, 2026

पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी अंडमान निकोबार द्वीप की यात्रा पर जा रहे हैं। वे 26 से 28 फरवरी तक इस खूबसूरत द्वीप समूह की यात्रा करेंगे। पार्टी की ओर से बताया गया है कि वे वहां के स्थानीय लोगों और खास कर अनुसूचित जनजाति के लोगों…

बंगाल में राहुल की बेमतलब अपील

April 26, 2026

ममता बनर्जी की पार्टी के कई बड़े नेता राहुल गांधी और कांग्रेस से नाराज हैं। उनकी नाराजगी पहले से थी कि कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से चुनाव लड़ने के लिए उतारा। वे करीब तीन दशक के बाद विधानसभा का चुनाव लड़े हैं। इसी तरह तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद मौसम बेनजीर नूर…

बदलाव की बयार आंधी में बदलेगी!

April 26, 2026

मतदान के इतने भारी भरकम आंकड़े का जो पहला मैसेज लोगों तक पहुंचा वह ये है कि लोग बदलाव चाहते हैं और परिवर्तन के लिए इतनी बड़ी संख्या में निकल कर वोट कर रहे हैं। दूसरा मैसेज यह है कि चुनाव आयोग की ओर से कराई गई एसआईआर के कारण फर्जी मतदाताओं के नाम कट…

logo