मणिपुर में सरकार बनी, खेमंचद सिंह सीएम बने

Categorized as समाचार

इम्फाल। मणिपुर में ठीक एक साल के बाद लोकप्रिय सरकार का गठन हो गया है। पिछले साल फरवरी में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। राष्ट्रपति शासन के एक साल पूरे होने के नौ दिन पहले यानी 356 दिन के बाद राष्ट्रपति शासन समाप्त हो गया और युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री बने हैं। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने बुधवार शाम को इम्फाल स्थित लोकभवन में खेमचंद सिंह को शपथ दिलाई।

वाई खेमचंद सिंह मैतेई समुदाय से आते हैं। उनके साथ दो उप मुख्यमंत्रियों को शपथ दिलाई गई। नगा समुदाय से आने वाले लोधी दिखो ने उप मुख्यमंत्री की शपथ ली। वे नगा पीपुल्स फ्रंट के विधायक हैं। वहीं, कुकी समुदाय से आने वालीं नेमचा किपगेन राज्य की पहली महिला उप मुख्यमंत्री बनीं। भाजपा नेता नेमचा ने दिल्ली के मणिपुर भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शपथ लीं।

इससे पहले मंगलवार, तीन फरवरी को युमनाम खेमचंद सिंह को दिल्ली में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक तरुण चुघ और प्रभारी संबित पात्रा वहां मौजूद थे। इसके बाद बुधवार को युमनाम खेमचंद सिंह सुबह वरिष्ठ भाजपा नेताओं और विधायकों के साथ विशेष विमान से इम्फाल पहुंचे और राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने उनको शाम छह बजे शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया।

वाई खेमचंद सिंह के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही राज्य में एक साल से चल रही राजनीतिक अस्थिरता का पटाक्षेप हो गया। राज्य में अगले साल मार्च में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। गौरतलब है कि मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच जातीय हिंसा के कारण नौ फरवरी 2025 को तत्कालीन मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। इसके चार दिन बाद, 13 फरवरी 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू किया गया। 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रपति शासन की समय सीमा खत्म हो रही थी। उससे पहले लोकप्रिय सरकार का गठन हो गया।


Previous News Next News

More News

सत्रावसान में देरी का एक रिकॉर्ड तो टूटा

September 29, 2026

संसद का मानसून सत्र समाप्त हुए डेढ़ महीने से ज्यादा हो गए। सत्र 13 अगस्त को स्थगित हुआ था। लेकिन अभी तक सत्रावसान नहीं किया गया है। संसद स्थघित हुए 47 दिन हो गए हैं। आमतौर पर अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित होने के एक हफ्ते में सत्रावसान कर दिया जाता है। उसके बाद जब…

सीपीएम का अपना एजेंडा है

September 29, 2026

देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएम के महासचिव एमए बेबी ने विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाने की पहल की। इस पहल पर ममता बनर्जी ने सबसे पहले जवाब दिया और उन्होंने बेबी से फोन पर बात की। कांग्रेस ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और उसके बाद 30 सितंबर की बैठक तय हुई।…

सपा-कांग्रेस की मुस्लिम वोट की खींचतान

September 29, 2026

वैसे उत्तर प्रदेश के मुसलमानो के मन में कोई भ्रम नहीं है। वे अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के साथ हैं क्योंकि उनको लग रहा है कि सपा ही इस बार भाजपा से लड़ने वाली मुख्य ताकत है। पिछले लोकसभा चुनाव मे उन्होंने देखा कि भाजपा के समर्थक मतदाताओं में भी अगर भाजपा से नाराजगी…

यूपीएससी के सवाल क्या एआई बना रहा है?

September 29, 2026

यह बहुत परेशान करने वाला सवाल है क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी एकमात्र ऐसी संस्था है, जिस पर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आज भी आंख मूंद कर भरोसा करते हैं। इसका भरोसा इतना गहरा है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो बार अपनी सुनवाई में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए और…

साहब अच्छे एक्टर नहीं!

September 29, 2026

कारण जो हो, साहब का विदेशियों के प्रति प्रेमिल झुकाव, और देसियों के प्रति रूखा बर्ताव बेढब है। फिर, बार-बार सीमित अंदाज, ऊँचे, हवाई दावे, वैज्ञानिकों विशेषज्ञों जैसे ऑडियेंस में भी घिसे-पिटे मुहावरे, उपदेश, आदि उन की समझ का भी सीमित दायरा दिखाता है। ऊँचे पद से वह थोड़ा ढँका जरूर रहा, पर छिपा नहीं…

logo