बारामती में आज होगा अंतिम संस्कार

Categorized as समाचार

पुणे। अजित पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार को बारामती में किया जाएगा। सुबह 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान संस्थान में उनका अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना है। इससे पहले गुरुवार को सुबह नौ बजे अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। उनके अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों शामिल हो सकते हैं। दोनों नेताओं के गुरुवार को बारामती पहुंचने की खबर है। बुधवार की शाम को अजित पवार का पार्थिव शरीर उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा गया।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजित पवार के चाचा शरद पवार से बात की और उनके निधन पर शोक जताया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया में दो पोस्ट के साथ दो फोटो शेयर करते हुए अजित पवार के निधन पर शोक जताया। मोदी ने उनको कर्मठ और जनता के लिए काम करने वाला नेता बताया। प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में एनसीसी की परेड में कैडेट्स को संबोधित करते हुए भी अजित पवार को श्रद्धांजलि दी। मोदी ने कहा कि अजित पवार ने महाराष्ट्र और देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया।

बहरहाल, शरद पवार बुधवार को मुंबई में थे और हादसे की सूचना के बाद वे बारामती पहुंचे। वे अस्पताल में भी गए. जहां अजित पवार सहित सभी मृतकों के शव रखे हुए थे। महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से बारामती अस्पताल में मुलाकात की। नागरिक विमानन मंत्री राममोहन नायडू और राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल भी पुणे पहुंचे हैं। दोनों अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि अजित पवार की पार्टी एनसीपी भाजपा और शिवसेना के साथ महायुति की महाराष्ट्र सरकार में शामिल है। उन्हें मिलाकर पार्टी के कुल 41 विधायक थे। वे उप मुख्यमंत्री थे और उनके अलावा सात कैबिनेट व एक राज्य मंत्री हैं। उन्होंने अपना चाचा शरद पवार की पार्टी के विधायकों को तोड़ कर अपने साथ किया था और बाद में उनकी पार्टी को ही असली एनसीपी का दर्जा मिला। हालांकि स्थानीय निकाय चुनाव में कई जगह चाचा और भतीजे की पार्टी एक साथ चुनाव लड़ी। उसके बाद दोनों पार्टियों के विलय की बात हो रही थी।


Previous News Next News

More News

देश का तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में

April 26, 2026

नई दिल्ली। देश में हीटवेव का दायरा बढ़ता जा रहा है। लगभग तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में आगया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के पांच राज्यों के 14 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य…

ईरान का बातचीत से इनकार

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत का रास्ता साफ नहीं हो रहा है। ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत करने से इनकार कर दिया है। इससे पहले माना जा रहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेन कुशनर की वार्ता ईरान के…

होर्मुज से बारूदी सुरंग हटाने का काम

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी को खाली कराने और वहां समुद्र के अंदर बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। अमेरिका ने कहा है कि उसके माइनस्वीपर होर्मुज की खाड़ी में काम कर रहे हैं। एक दिन पहले ही अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा था…

पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की शिकायत करेगी आप

April 26, 2026

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी अपने सात राज्यसभा सांसदों की शिकायत सभापति से करेगी। राज्यसभा में पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा है कि उप राष्ट्रपति सह सभापति सीपी राधाकृष्णन को चिट्ठी लिख कर पार्टी सात सांसदों की शिकायत करेगी और दलबदल कानून के तहत उनकी सदस्यता समाप्त करने की अपील करेगी। गौरतलब है…

केजरीवाल के नए आवास पर भी विवाद

April 26, 2026

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीम अरविंद केजरीवाल को लोधी इस्टेट में मिले आवास की कथित तस्वीरें जारी की हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने तस्वीरें जारी करके कहा है कि यह केजरीवाल का दूसरा शीशमहल है। हालांकि आप की ओर से कहा गया है कि तस्वीरें फर्जी…

logo