विमान हादसे में अजित पवार का निधन

Categorized as समाचार

पुणे। विमान हादसे में भारत के एक और बड़े नेता की जान चली गई। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार को विमान हादसे में निधन हो गया। बुधवार की सुबह करीब पौने बजे बारामती हवाईअड्डे पर लैंडिंग के दौरान उनका विशेष विमान क्रैश हो गया। हादसे में अजित पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और चालक दल की एक महिला सदस्य सहित विमान में सवार सभी पांच लोगों की जान चली गई। इससे पहले संजय गांधी से लेकर माधवराव सिंधिया और दोरजी खांडू से लेकर वाईएसआर रेड्डी तक कई नेताओं की जान विमान हादसे में जा चुकी है।

बहरहाल, अजित पवार ने बुधवार की सुबह आठ बज कर 10 मिनट पर मुंबई से उड़ान भरी थी। उनको पांच फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए बारामती और आसपास के इलाके में चार रैलियों को संबोधित करना था। करीब 35 मिनट की उड़ान के बाद उनका विमान बारामती पहुंचा और पायलट ने विमान की लैंडिंग कराने की कोशिश की। पहली कोशिश कामयाब नहीं हुई तो पायलट ने दोबारा कोशिश की, लेकिन विमान रनवे से पहले ही गिर गया और उसमें आग लग गई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है क्रैश होने से पहले महिला सह पायलट के आखिरी शब्द थे, ‘ओह शिट’! पायलट या सह पायलट ने ‘मे डे’ का अलर्ट नहीं किया था। विमान के पायलट एयर ट्रैफिक कंट्रोल के संपर्क में थे और दोबारा लैंडिंग से पहले कन्फर्म किया था कि उनको रनवे दिख रहा है। यह भी खबर है कि लैंडिंग के समय कोहरा था और पायलट ने पहली कोशिश के समय कहा था कि रनवे नहीं दिख रहा है।

नागरिक विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पायलट ने बारामती हवाईअड्डे पर लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह प्लेन को दोबारा ऊंचाई पर ले गया। पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे 11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इस दौरान विमान रनवे से पहले ही गिर गया और उसमें आग लग गई। इस दौरान पायलट ने किसी इमरजेंसी का संकेत नहीं दिया था। उसने ‘मे डे’ कॉल भी नहीं किया था।

हादसे की सूचना के बाद महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बारामती पहुंचे। उन्होंने बुधवार को स्कूलों की छुट्‌टी का ऐलान किया और तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। अजित पवार का अंतिम संस्कार बारामती में गुरुवार सुबह 11 बजे किया जाएगा। अजित पवार के चाचा शरद पवार, पत्नी सुनेत्रा, दोनों बेटे और बहन सुप्रिया सुले भी बारामती पहुंच गईं हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी पार्टियों के नेताओं, मुंबई फिल्म जगत की हस्तियों और कारोबार व खेल की दुनिया के लोगों ने अजित पवार के निधन पर शोक जताया।


Previous News Next News

More News

देश का तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में

April 26, 2026

नई दिल्ली। देश में हीटवेव का दायरा बढ़ता जा रहा है। लगभग तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में आगया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के पांच राज्यों के 14 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य…

ईरान का बातचीत से इनकार

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत का रास्ता साफ नहीं हो रहा है। ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत करने से इनकार कर दिया है। इससे पहले माना जा रहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेन कुशनर की वार्ता ईरान के…

होर्मुज से बारूदी सुरंग हटाने का काम

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी को खाली कराने और वहां समुद्र के अंदर बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। अमेरिका ने कहा है कि उसके माइनस्वीपर होर्मुज की खाड़ी में काम कर रहे हैं। एक दिन पहले ही अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा था…

पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की शिकायत करेगी आप

April 26, 2026

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी अपने सात राज्यसभा सांसदों की शिकायत सभापति से करेगी। राज्यसभा में पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा है कि उप राष्ट्रपति सह सभापति सीपी राधाकृष्णन को चिट्ठी लिख कर पार्टी सात सांसदों की शिकायत करेगी और दलबदल कानून के तहत उनकी सदस्यता समाप्त करने की अपील करेगी। गौरतलब है…

केजरीवाल के नए आवास पर भी विवाद

April 26, 2026

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीम अरविंद केजरीवाल को लोधी इस्टेट में मिले आवास की कथित तस्वीरें जारी की हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने तस्वीरें जारी करके कहा है कि यह केजरीवाल का दूसरा शीशमहल है। हालांकि आप की ओर से कहा गया है कि तस्वीरें फर्जी…

logo