महाराष्ट्र: बारामती में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान अजित पवार का प्लेन क्रैश

Categorized as समाचार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार का प्लेन क्रैश हुआ है। शुरुआती जानकारी सामने आई कि अजित पवार का एक प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ। 

यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। प्लेन ने मुंबई से उड़ान भरी थी और लगभग एक घंटे के बाद क्रैश हो गया। बारामती से सामने तस्वीरों में देखा गया कि क्रैश के बाद प्लेन में आग लगी हुई थी। काफी हिस्से में प्लेन का मलबा पड़ा हुआ था। घटनास्थल से एक एंबुलेंस भी जाते हुए दिखाई दी।

Also Read : ऑस्ट्रेलियन ओपन: एलिना स्वितोलिना ने पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई

बताया जा रहा है कि हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, डीजीसीए के अनुसार, इस हादसे में छह लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल इस घटनाक्रम पर ताजा अपडेट आनी बाकी है।

अजित पवार को लेकर जानकारी सामने आई कि उन्हें स्थानीय निकाय चुनावों से पहले बुधवार को रैलियों में शामिल होने के लिए बारामती जाना था।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

देश का तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में

April 26, 2026

नई दिल्ली। देश में हीटवेव का दायरा बढ़ता जा रहा है। लगभग तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में आगया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के पांच राज्यों के 14 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य…

ईरान का बातचीत से इनकार

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत का रास्ता साफ नहीं हो रहा है। ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत करने से इनकार कर दिया है। इससे पहले माना जा रहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेन कुशनर की वार्ता ईरान के…

होर्मुज से बारूदी सुरंग हटाने का काम

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी को खाली कराने और वहां समुद्र के अंदर बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। अमेरिका ने कहा है कि उसके माइनस्वीपर होर्मुज की खाड़ी में काम कर रहे हैं। एक दिन पहले ही अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा था…

पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की शिकायत करेगी आप

April 26, 2026

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी अपने सात राज्यसभा सांसदों की शिकायत सभापति से करेगी। राज्यसभा में पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा है कि उप राष्ट्रपति सह सभापति सीपी राधाकृष्णन को चिट्ठी लिख कर पार्टी सात सांसदों की शिकायत करेगी और दलबदल कानून के तहत उनकी सदस्यता समाप्त करने की अपील करेगी। गौरतलब है…

केजरीवाल के नए आवास पर भी विवाद

April 26, 2026

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीम अरविंद केजरीवाल को लोधी इस्टेट में मिले आवास की कथित तस्वीरें जारी की हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने तस्वीरें जारी करके कहा है कि यह केजरीवाल का दूसरा शीशमहल है। हालांकि आप की ओर से कहा गया है कि तस्वीरें फर्जी…

logo