संसद का बजट सत्र आज से

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र बुधवार को शुरू होगा। इससे पहले मगंलवार को सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इसमें सरकार की ओर से दो चरणों में होने वाले संसद सत्र के बारे में सांसदों को बताया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में 35 से ज्यादा पार्टियों के सांसद शामिल हुए। इस दौरान बजट सत्र को सकारात्मक और सुचारू रूप से चलाने को लेकर चर्चा हुई।

संसद का बजट सत्र बुधवार, 28 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से शुरू होगा। वे लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश होगा। हालांकि उस दिन रविवार है फिर भी संसद की बैठक होगी। निर्मला सीतारमण अपना नौवां बजट पेश करेंगी। इसके अलावा नौ विधेयक लंबित हैं, जिन्हें सरकार पास कराने की कोशिश करेगी।

सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री किरेन रीजीजू ने विपक्ष के विधायी एजेंडा शेयर नहीं करने के आरोप पर कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद सरकार अपना एजेंडा शेयर करती है। विपक्ष को बोलने की आजादी है, लेकिन सुनना भी जरूरी है। उन्होंने मनरेगा की जगह लाए गए वीबी जी राम जी कानून पर चर्चा की विपक्ष की मांग खारिज कर दी।

बैठक के बाद उद्धव ठाकरे की शिव सेना के सांसद अरविंद सावंत ने कहा, ‘सभी ने अपने अपने राज्यों के हिसाब से अपनी मांगें रखी हैं। प्रदूषण, एसआईआर, बढ़ती बेरोजगारी जैसे कई मुद्दे हैं और भी बहुत कुछ है’। सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा, ‘इस बजट से किसी को कुछ नहीं मिलने वाला है। बजट उन्हीं के लिए है जिनके पास संपत्ति है’। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘मैंने यह बात उठाई कि सरकार फॉरेन पॉलिसी पर पूरी तरह फेल रही है’। उन्होंने कहा कि मीटिंग में उन्होंने शंकराचार्य का मुद्दा भी उठाया।


Previous News Next News

More News

सत्रावसान में देरी का एक रिकॉर्ड तो टूटा

September 29, 2026

संसद का मानसून सत्र समाप्त हुए डेढ़ महीने से ज्यादा हो गए। सत्र 13 अगस्त को स्थगित हुआ था। लेकिन अभी तक सत्रावसान नहीं किया गया है। संसद स्थघित हुए 47 दिन हो गए हैं। आमतौर पर अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित होने के एक हफ्ते में सत्रावसान कर दिया जाता है। उसके बाद जब…

सीपीएम का अपना एजेंडा है

September 29, 2026

देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएम के महासचिव एमए बेबी ने विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाने की पहल की। इस पहल पर ममता बनर्जी ने सबसे पहले जवाब दिया और उन्होंने बेबी से फोन पर बात की। कांग्रेस ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और उसके बाद 30 सितंबर की बैठक तय हुई।…

सपा-कांग्रेस की मुस्लिम वोट की खींचतान

September 29, 2026

वैसे उत्तर प्रदेश के मुसलमानो के मन में कोई भ्रम नहीं है। वे अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के साथ हैं क्योंकि उनको लग रहा है कि सपा ही इस बार भाजपा से लड़ने वाली मुख्य ताकत है। पिछले लोकसभा चुनाव मे उन्होंने देखा कि भाजपा के समर्थक मतदाताओं में भी अगर भाजपा से नाराजगी…

यूपीएससी के सवाल क्या एआई बना रहा है?

September 29, 2026

यह बहुत परेशान करने वाला सवाल है क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी एकमात्र ऐसी संस्था है, जिस पर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आज भी आंख मूंद कर भरोसा करते हैं। इसका भरोसा इतना गहरा है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो बार अपनी सुनवाई में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए और…

साहब अच्छे एक्टर नहीं!

September 29, 2026

कारण जो हो, साहब का विदेशियों के प्रति प्रेमिल झुकाव, और देसियों के प्रति रूखा बर्ताव बेढब है। फिर, बार-बार सीमित अंदाज, ऊँचे, हवाई दावे, वैज्ञानिकों विशेषज्ञों जैसे ऑडियेंस में भी घिसे-पिटे मुहावरे, उपदेश, आदि उन की समझ का भी सीमित दायरा दिखाता है। ऊँचे पद से वह थोड़ा ढँका जरूर रहा, पर छिपा नहीं…

logo