पद्म पुरस्कारों में चुनावी राज्यों की बहार

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। इस बार पद्म पुरस्कारों में चुनावी राज्यों की बहार है। सबसे ज्यादा पुरस्कार तमिलनाडु में बंटे हैं। पश्चिम बंगाल और केरल भी ज्यादा पीछे नहीं है। पांच हस्तियों को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। इनमें से फिल्म स्टार धर्मेंद्र के अलावा बाकी चार हस्तियां तमिलनाडु और केरल की हैं। पांच में से तीन पद्म विभूषण केरल की हस्तियों को दिया गया है। एक पद्म विभूषण तमिलनाडु का वायलिन वादक एन राजम को मिला है।

केंद्र सरकार ने इस साल कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इसमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री पुरस्कार हैं। इन 131 पद्म पुरस्कारों में से 10 फीसदी यानी 13 अकेले तमिलनाडु की हस्तियों को मिले हैं, जहां इस साल अप्रैल में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। तमिलनाडु के साथ ही पश्चिम बंगाल में भी चुनाव होंगे। वहां की 11 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिया गया है। केरल की आठ हस्तियों को पद्म पुरस्कार मिला है, जिनमें से तीन को पद्म विभूषण दिया गया है। इस बार लगभग एक चौथाई पुरस्कार इन तीन राज्यों में बंटे हैं।

केंद्र सरकार ने केरल के कई बार मुख्यमंत्री रहे कम्युनिस्ट नेता वीएस अच्युतानंदन को पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। मौजूदा कम्युनिस्ट मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन के करीबी और केरल में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ लगातार भड़काऊ बयान देने वाले वेल्लापल्ली नतेशन को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। बहरहाल, अच्युतानंदन के अलावा केरल से पी नारायण और केटी थॉमस को पद्म विभूषण पुरस्कार मिला है।

पद्म भूषण पाने वालों में एक मुख्य नाम झारखंड के निर्माताओं में शुमार होने वाले शिबू सोरेन का है। उनको मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। कुछ समय पहले चर्चा थी कि झारखंड में शिबू सोरेन की बनाई पार्टी जेएमएम और भाजपा फिर साथ आ सकते हैं। कहा जा रहा था कि सरकार शिबू सोरेन को भारत रत्न से सम्मानित करेगी। लेकिन दूसरे बड़े विपक्षी नेताओं से एक दर्जा कम सम्मान मिला है। गौरतलब है कि भाजपा की केंद्र सरकार शरद पवार से लेकर मुलायम सिंह यादव तक कई विपक्षी नेताओं को पद्म विभूषण से सम्मानित कर चुकी है।

बहरहाल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक को बी पद्म भूषण दिया जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया को पद्मश्री से सम्मानित करने का ऐलान हुआ है। इस वर्ष के पद्म पुरस्कार विजेताओं में से 19 महिलाएं हैं। इनमें छह विदेशी या प्रवासी भारतीय या भारतीय मूल की श्रेणी के लोग हैं। कुल 16 हस्तियां ऐसी हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं।


Previous News Next News

More News

देश का तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में

April 26, 2026

नई दिल्ली। देश में हीटवेव का दायरा बढ़ता जा रहा है। लगभग तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में आगया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के पांच राज्यों के 14 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य…

ईरान का बातचीत से इनकार

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत का रास्ता साफ नहीं हो रहा है। ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत करने से इनकार कर दिया है। इससे पहले माना जा रहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेन कुशनर की वार्ता ईरान के…

होर्मुज से बारूदी सुरंग हटाने का काम

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी को खाली कराने और वहां समुद्र के अंदर बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। अमेरिका ने कहा है कि उसके माइनस्वीपर होर्मुज की खाड़ी में काम कर रहे हैं। एक दिन पहले ही अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा था…

पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की शिकायत करेगी आप

April 26, 2026

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी अपने सात राज्यसभा सांसदों की शिकायत सभापति से करेगी। राज्यसभा में पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा है कि उप राष्ट्रपति सह सभापति सीपी राधाकृष्णन को चिट्ठी लिख कर पार्टी सात सांसदों की शिकायत करेगी और दलबदल कानून के तहत उनकी सदस्यता समाप्त करने की अपील करेगी। गौरतलब है…

केजरीवाल के नए आवास पर भी विवाद

April 26, 2026

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीम अरविंद केजरीवाल को लोधी इस्टेट में मिले आवास की कथित तस्वीरें जारी की हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने तस्वीरें जारी करके कहा है कि यह केजरीवाल का दूसरा शीशमहल है। हालांकि आप की ओर से कहा गया है कि तस्वीरें फर्जी…

logo