राष्ट्रपति ने देश को संबोधित किया

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के साथ साथ राष्ट्रीय मतदाता दिवस की भी शुभकामना देश के लोगों को दी। गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह उत्सव देशवासियों में राष्ट्रीय एकता तथा गौरव की भावना को मजबूत बनाता है। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने केंद्र की मौजूदा सरकार में हासिल की गई उपलब्धियों का भी वर्णन किया। उन्होंने महिलाओं की बढ़ती भूमिका भी रेखांकित की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि इस साल गणतंत्र दिवस के साथ साथ वंदे मातरम् के डेढ़ सौ साल पूरे होने का उत्सव भी मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘गणतंत्र दिवस का यह पवित्र दिन हमें देश के अतीत, वर्तमान और भविष्य पर सोचने और समझने का मौका देता है। समय के साथ हमारे देश की हालत बदली है। भारत आजाद हुआ और हम खुद अपने देश के भविष्य को तय करने वाले बने’।

देश में महिलाओं की सशक्त भूमिका को रेखांकित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, ‘देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। 57 करोड़ जन धन खाते में 56 फीसदी महिलाओं के अकाउंट हैं। 10 करोड़ से ज्यादा सेल्फ हेल्प ग्रुप हैं। खेल, कूद में हमारी बेटियों ने रिकॉर्ड बनाए हैं। महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप, ब्लाइंड वर्ल्ड कप जीता है। नारी शक्ति कानून से देश की महिलाएं और सशक्त होंगी’।

भारतीय सैनिकों के पराक्रम की प्रशंसा करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘पिछले साल हमारे देश ने ऑपरेशन सिंदूर से आतंकवाद के ठिकानों पर सटीक प्रहार किया। आतंक के अनेक ठिकानों को धवस्त किया गया। बहुत से आतंकवादियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया गया’। उन्होंने कहा, ‘थल सेना, वायु सेना और नौसेना की शक्ति के आधार पर हमारी सुरक्षा क्षमता पर देशवासियों को पूरा भरोसा है’। मतदान महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने 25 जनवरी को देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाए जाने का भी जिक्र किया।


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo