ईरान में दो से 12 हजार लोग मरे?

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। पिछले 18 दिन से चल रहे प्रदर्शन के बीच ईरान में अयातुल्ला अली खामेनाई के शासन की दमनकारी कार्रवाई में कितने लोग मारे गए हैं? ईरान की सरकार के एक अधिकारी के हवाले से खबर आई है कि प्रदर्शन के 17 दिन में दो हजार लोगों की मौत हुई है, जिसमें सुरक्षा बलों के लोग भी हैं। हालांकि दूसरी ओर ब्रिटेन की एक वेबसाइट ने दावा किया है कि अब तक इस प्रदर्शन में 12 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले सोमवार को साढ़े छह सौ लोगों के मारे जाने की खबर आई थी।

ब्रिटेन की वेबसाइट ‘ईरान इंटरनेशनल’ ने 12 हजार लोगों के मारे जाना का दावा किया है और इसे ईरान के आधुनिक इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा हत्याकांड बताया है। वेबसाइट का कहना है कि उसने जो आंकड़ा दिया है वह कई स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है और इसे वेबसाइट पर अपलोड करने से पहले कई स्तरों पर जांचा परखा गया। वेबसाइट ने पेशेवर मानको के हिसाब से आंकड़ों की पुष्टि करने के बाद ही इसे जारी करने का दावा किया है।

उसकी रिपोर्ट में कहा गया है कि मारे गए ज्यादातर लोग 30 साल से कम उम्र के थे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ज्यादातर हत्याएं ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड्स’ और ‘बसीज फोर्स’ ने गोली मारकर की है और ये सब सुप्रीम लीडर खामेनेई के आदेश पर हुआ। इसमें दावा किया गया है कि ज्यादातर हत्याएं आठ और नौ जनवरी की रात को हुईं। गौरतलब है कि गुरुवार, आठ जनवरी को ही प्रदर्शनकारियों पर सबसे बर्बर कार्रवाई की खबरें आई थीं। बहरहाल, वेबसाइट ने कहा है कि सरकार इंटरनेट और संचार के दूसरे माध्यमों को ठप कर अपना अपराध दुनिया से छुपा रही है।

दूसरी ओर खबर है कि प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने पर बम गिराने का दावा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की योजना फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दी है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक ट्रंप का कहना है कि ईरान के अधिकारी अमेरिका से बातचीत करना चाहते हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि ईरान की ओर से सार्वजनिक तौर पर जो बातें कही जा रही हैं, वे उन संदेशों से अलग हैं जो अमेरिकी प्रशासन को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति इन संदेशों को समझना चाहते हैं, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो वे सैन्य कार्रवाई करने से नहीं हिचकिचाएंगे।


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo