ईरान से कारोबार करने पर टैरिफ लगाएंगे ट्रंप

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अलग थलग करने के लिए टैरिफ का दांव चला है। उन्होंने ऐलान किया है कि ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर वे 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाएंगे। यानी ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों का जो सामान अमेरिका जाएगा उस पर पहले से लग रहे टैरिफ के ऊपर 25 फीसदी और टैरिफ लगेगा। इसका अर्थ है कि अगर भारत ईरान से कारोबार करता है तो अमेरिका में भारत के उत्पादों पर 75 फीसदी टैरिफ लगेगा। ट्रंप के टैरिफ फैसले का सबसे ज्यादा असर चीन, संयुक्त अरब अमीरात पर भारत पर होगा।

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार रात अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर बताया कि यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा। हालांकि व्हाइट हाउस की तरफ से इस टैरिफ को लेकर आधिकारिक दस्तावेज जारी नहीं किया गया है। गौरतलब है कि ईरान में इस समय 18 दिन से जन विद्रोह चल रहा है और दूसरी ओर ईरान की मुद्रा रियाल की कीम अब लगभग जीरो के बराबर पहुंच चुकी है। ईरान पर अमेरिका पहले ही कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा चुका है।


Previous News Next News

More News

पीएम की कथनी और पार्टी की करनी

August 2, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नौ दिन में पांचवा वीडियो अपलोड किया है। पहले चार वीडियो को 90 करोड़ व्यूज मिले थे। ऐसा दिखाया जा रहा है कि ये वीडियो प्रधानमंत्री अपने मोबाइल से बना कर डाल रहे हैं। इसका मकसद ‘जेन जी’ यानी 14 से 29 साल की उम्र के…

चढ़ावा चोरी का नाटक फायदा करेगा या नुकसान

August 2, 2026

संसद के मानसून सत्र में दो स्तर पर राजनीतिक लड़ाई चल रही है। एक लड़ाई केंद्र सरकार और एनडीए बनाम विपक्ष की है। दूसरी लड़ाई विपक्ष के अंदर है। विपक्ष की पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ स्कोर करने की संभावना तलाश रही हैं। तभी राहुल गांधी ने जब पेपर लीक को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया…

जंतर मंतर के बाद क्या झारखंड की बारी

August 2, 2026

दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने और प्रदर्शन के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि अब किसकी बारी होगी। पहले ऐसा लग रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेता बिहार जाएंगे क्योंकि अभिजीत दिपके ने कह दिया था कि वे दो दिन में बिहार पहुंचेंगे। कुछ लोग मांग कर रहे थे कि…

उपेंद्र कुशवाहा का ध्यान रखने की मजबूरी

August 2, 2026

सोचें, भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया है। वे कुशवाहा समाज के सबसे बड़े नेता हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद किसी भी पार्टी के कुशवाहा नेता का कोई भविष्य नहीं बचा। राजद के संसदीय दल के नेता अभय कुशवाहा ने जाकर सम्राट चौधरी को गुलदस्ता दिया। इसके बावजूद भाजपा को उपेंद्र…

हिंदुओं को आखिर करना क्या है?

August 2, 2026

यह कंफ्यूजन इस बात से पैदा हुआ है कि दिल्ली में राज्य सरकार ने महिला सम्मान निधि के नाम पर महिलाओं को ढाई हजार रुपए देने की जो लक्ष्मी योजना शुरू की है उसमें एक प्रावधान किया गया है कि जिन महिलाओं के तीन या उससे ज्यादा बच्चे हैं उनको इस योजना का लाभ नहीं…

logo