खड़गे ने मोदी, शाह का इस्तीफा मांगा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी को बड़ी राहत मिलने के बाद कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार की सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके सोनिया और राहुल गांधी को परेशान करने का एजेंडा एक्सपोज हो गया है और इसकी जिम्मेदारी लेते हुए मोदी और शाह को इस्तीफा देना चाहिए।

गौरतलब है कि एक दिन पहले मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की ओर से दाखिल आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया था। अदालत ने कहा कि ईडी ने बिना एफआईआर के एक निजी शिकायत पर जांच शुरू की इसलिए कानूनी रूप से उसके आरोपपत्र पर संज्ञान नहीं लिया जा सकता है।

इस फैसले के एक दिन बाद बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये राजनीतिक प्रतिशोध का मामला है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है और गांधी परिवार को सताया जा रहा है। खड़गे ने कहा कि ईडी का दुरुपयोग कर कई सांसदों, विधायकों को अपने पाले में कर कई राज्यों में सरकार बनाई गई। उन्होंने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ मौजूद कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वकील अभिषेक सिंघवी ने कहा कि इस केस में सत्ता के दवाब पर संविधान का निर्णायक असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि 2021 से 25 के बीच में ईडी ने राहुल गांधी ने 50 घंटे, खड़गे से छह घंटे और सोनिया गांधी से आठ घंटे पूछताछ की। उन्होंने कहा कि 2014 में सुब्रह्मण्यम स्वामी ने शिकायत की थी। लेकिन पहले ईडी कहती रही कि इसमें कुछ भी अपराध नहीं है लेकिन अचानक 2021 जून में कार्रवाई तेज कर दी गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई आधार नहीं था और सिर्फ दुर्भावना के तहत कार्रवाई की गई।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर फूटा जदयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बाद जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है। गुरुवार को पटना में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उनके समर्थन में नारे लगाए।  समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जदयू के…

राज्यसभा जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नई बिहार सरकार को उनका पूर्व सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले दो दशक से भी…

यूजीसी का असर दिखा तो इस पर चर्चा होगी

March 4, 2026

केंद्र सरकार की ओर से यूजीसी की नई नियमावली जारी होने के बाद उत्तर भारत में पहला चुनाव झारखंड के शहरी निकायों का था और बिहार में पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन का था। दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी को करारी हार मिली है। पहली बार ऐसा हुआ कि झारखंड में भाजपा शहरों में हारी है।…

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

logo