प्रदूषण के खिलाफ सख्त उपाय

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के माफी मांगने के एक दिन बाद दिल्ली में प्रदूषण से लोगों को बचाने के उपायों में तेजी आई है। सरकार ने एक के बाद एक कई उपाय किए हैं। दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी ग्रैप का चौथा चरण लागू हो गया है। साथ ही सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 फीसदी लोगों के लिए घर से काम करने का नियम भी लागू होगा। बाहर से बड़ी गाड़ियों की एंट्री बंद हो जाएगी। बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट वाली गाड़ियों को पेट्रोल और डीजल नहीं देने का नियम भी लागू हो गया है। स्कूल पहले ही हाइब्रीड मोड में कर दिए गए हैं या बंद कर दिए गए हैं।

सरकार ने निर्माण कार्य बंद होने से प्रभावित होने वाले मजदूरों को 10 हजार रुपए की मदद देने का ऐलान किया है। रजिस्टर्ड मजदूरों को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। ध्यान रहे बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने सभी तरह के निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है और साथ ही तोड़ फोड़ के काम पर भी रोक लगा दी गई है। इससे हजारों मजदूरों और उनके परिवार का जीवन प्रभावित हो रहा है।

गौरतलब है कि दिल्ली में बुधवार को लगातार छठे दिन हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही। औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 328 दर्ज किया गया लेकिन कई जगह यह चार सौ के करीब थी। हालांकि प्रदूषण का आंकड़ा जुटाने वाली निजी एजेंसियां या निजी कंपनियों के ऐप एक्यूआई हर जगह चार सौ से ज्यादा दिखा रहे थे। लगातार छह दिन से दमघोंटू हवा की वजह से दिल्ली की हालत खराब हुई है।

सुप्रीम कोर्ट ने भी बुधवार को इस मसले पर सुनवाई की और दिल्ली के साथ साथ एनसीआर के राज्यों के हालात की समीक्षा की। अदालत ने स्कूलों में छुट्टी से लेकर गाड़ियों पर रोक लगाने सहित तमाम मसलों पर सुनवाई की। सरकारों की ओर से बताया गया कि प्रदूषण को कम करने के लिए क्या क्या उपाय किए जा रहे हैं।

दिल्ली के श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वर्क फ्रॉम होम का नियम गुरुवार से लागू होगा। कुछ सेक्टरों, जैसे स्वास्थ्य, फायर सर्विस, जेल प्रशासन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, डिजास्टर मैनेजमेंट जैसे जरूरी सेवाएं देने वाली संस्थानों को नियम से छूट दी गई है। कपिल मिश्रा ने बताया कि दिल्ली में 16 दिनों तक ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान यानी ग्रैप का तीसरा चरण लागू रहा। इस दौरान निर्माण कार्य बंद थे। इससे दिहाड़ी मजदूर प्रभावित हुए हैं। तभी दिल्ली सरकार सभी रजिस्टर्ड और वेरिफाइड निर्माण मजदूरों के खातों में मुआवजे के तौर पर 10 हजार रुपए भेजेगी।


Previous News Next News

More News

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर लोगों की टिकी निगाह: सम्राट चौधरी

April 23, 2026

बिहार में भाजपा के नेतृत्व में पहली बार बनी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा अब तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात करने के बाद पटना में पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से भेंट की है।   इसके बाद यह तय माना…

मध्य प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर के आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ते कदम: मोहन यादव

April 23, 2026

मध्य प्रदेश में पथ-विक्रेता स्ट्रीट वेण्डर के जीवन में बदलाव आ रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि स्ट्रीट वेंडर को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाने का मौका दिया है।   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफल क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश ने देशभर में…

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही रुकी, वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी

April 23, 2026

ईरान द्वारा दो जहाजों को जब्त करने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही ठप्प हो गई है, जिनमें एक गुजरात के कांडला बंदरगाह जा रहा था। इससे तेल और गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है, क्योंकि दुनिया के करीब 20 प्रतिशत ऊर्जा निर्यात इसी रास्ते से गुजरते हैं।  इसका असर…

योगी सरकार ने असमय बारिश से प्रभावित गेहूं पर दी राहत

April 23, 2026

असमय हुई बारिश से प्रभावित गेहूं की फसल को देखते हुए सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। रबी विपणन सत्र 2026-27 के लिए गेहूं की खरीद अब शिथिल मानकों के साथ की जाएगी। इसका उद्देश्य किसानों को नुकसान से बचाना और उन्हें मजबूरी में कम दाम पर फसल बेचने से रोकना है।   सरकार…

पश्चिम बंगाल में 3 बजे तक 78.77 और तमिलनाडु में 70 फीसदी मतदान

April 23, 2026

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर गुरुवार को मतदान जारी है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग हो रही है। जबकि, तमिलनाडु में एक ही चरण में मतदान संपन्न होगा। इसी बीच, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राज्यों में मतदान का रुझान सामने आया…

logo