सिडनी आतंकी हमले पर फूटा ट्रंप का गुस्सा

Categorized as समाचार

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदियों पर रविवार 14 दिसंबर को हुए आतंकी हमले की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी निंदा की। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया के तमाम देशों को कट्टर इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। 

बता दें, सिडनी के बोंडी बीच पर हनुक्का इवेंट में हुई मास शूटिंग में 15 लोग मारे गए। इसे लेकर ट्रंप ने व्हाइट हाउस में हनुक्का रिसेप्शन में कहा, “सभी देशों को कट्टर इस्लामिक आतंकवाद की बुरी ताकतों के खिलाफ एक साथ खड़ा होना चाहिए, और हम ऐसा कर रहे हैं।

बता दें, बोंडी बीच हमले का आतंकी पहले पाकिस्तानी बताया जा रहा था। खुलासा हुआ है कि इस हमले को अंजाम देने से पहले दोनों आतंकी पिछले महीने फिलीपींस गए थे। फिलीपींस के अधिकारियों का दावा है कि ये आतंकी भारतीय पासपोर्ट पर फिलीपींस आए थे। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की जांच टीम फिलहाल इसकी जांच कर रही है कि दोनों फिलीपींस किस वजह से गए थे।

दूसरी ओर, भारत की तेलंगाना पुलिस ने पुष्टि की है कि साजिद अकरम (50) असल में दक्षिणी शहर हैदराबाद का रहने वाला था और उसके पास भारतीय पासपोर्ट था। उन्होंने कहा कि उसने यूरोपियन मूल की एक महिला से शादी की और 1998 में नौकरी के मौकों की तलाश में ऑस्ट्रेलिया चला गया था। वह भारत में अपने परिवार से बहुत कम संपर्क में था।

Also Read : शेरों की धरती पर आकर बहुत अच्छा लगा

तेलंगाना स्टेट पुलिस चीफ, बी. शिवधर रेड्डी ने एक बयान में कहा, “परिवार वालों को उसकी कट्टर सोच या गतिविधियों के बारे में और न ही उन हालात के बारे में कोई जानकारी है जिनकी वजह से वह कट्टरपंथी बना।

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने साजिद अकरम को मार गिराया था, जबकि उसका 24 साल का बेटा नवीद अकरम घायल हो गया और अभी भी हॉस्पिटल में है। साजिद के सभी कनेक्शन को ट्रैक कर रही इंटेलिजेंस एजेंसियों को पता चला कि वह हैदराबाद के टोली चौक में अल हसनाथ कॉलोनी का रहने वाला था।

फिलहाल इस बात का कोई संकेत नहीं है कि साजिद भारत में कट्टरपंथी बना था। अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी तरह से विचारधारा से प्रेरित हमला था, जिसमें 15 लोगों की जान चली गई। जांच में विसम हद्दाद नाम के एक कुख्यात मौलवी का पता चला है, जो इस्लामिक स्टेट से जुड़ा है। हद्दाद इस्लामिक स्टेट की कट्टरपंथी विचारधारा का प्रचार करता है और कई चेतावनियों के बावजूद, ऑस्ट्रेलियाई एजेंसियां ​​उसके खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रहीं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर फूटा जदयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बाद जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है। गुरुवार को पटना में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उनके समर्थन में नारे लगाए।  समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जदयू के…

राज्यसभा जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नई बिहार सरकार को उनका पूर्व सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले दो दशक से भी…

यूजीसी का असर दिखा तो इस पर चर्चा होगी

March 4, 2026

केंद्र सरकार की ओर से यूजीसी की नई नियमावली जारी होने के बाद उत्तर भारत में पहला चुनाव झारखंड के शहरी निकायों का था और बिहार में पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन का था। दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी को करारी हार मिली है। पहली बार ऐसा हुआ कि झारखंड में भाजपा शहरों में हारी है।…

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

logo