इथियोपिया में गूंजा वंदे मातरम

Categorized as समाचार

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय इथियोपियाई दौरे का दूसरा दिन है। इथियोपिया में पीएम मोदी का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान से भी नवाजा गया।

मंगलवार को आयोजित इस डिनर पार्टी में पीएम मोदी का स्वागत वंदे मातरम गीत गाकर किया गया। डिनर के दौरान, इथियोपियाई संगीतकारों ने वंदे मातरम गाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री इस गीत का भरपूर आनंद ले रहे हैं। देखते ही देखते वह अपने दोनों हाथ उठाकर ताली बजाते हैं और कलाकारों की सराहना करते हैं।

बता दें, भारत में वंदे मातरम के राष्ट्रीय गीत के बनने के 150 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है। ऐसे में इस गीत का पीएम मोदी के स्वागत में गाया जाना और भी खास हो गया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उस पल का एक वीडियो शेयर करते हुए, पीएम मोदी ने लिखा कल प्रधानमंत्री अबी अहमद अली द्वारा होस्ट किए गए बैंक्वेट डिनर में, इथियोपियाई संगीतकारों ने वंदे मातरम का एक शानदार गाना गाया। यह बहुत ही भावुक करने वाला पल था, वह भी ऐसे समय में जब हम वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को इथियोपिया पहुंचे। यह दौरा प्रधानमंत्री अबी अहमद के आमंत्रण पर हुआ, जो भारत-इथियोपिया रिश्तों की बढ़ती रणनीतिक और कूटनीतिक अहमियत को दिखाता है। प्रधानमंत्री मोदी के पहुंचने के तुरंत बाद दोनों नेताओं को एयरपोर्ट पर ही छोटी सी अनौपचारिक बातचीत करते देखा गया।

Also Read : शेरों की धरती पर आकर बहुत अच्छा लगा

पीएम मोदी ने इसके लिए इथियोपिया की सरकार और वहां की जनता का आभार भी जताया है। इसके साथ ही उन्होंने अदीस अबाबा में अपने इथियोपियाई समकक्ष अबी अहमद अली द्वारा आयोजित एक डिनर पार्टी का एक दिल को छू लेने वाला पल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया।

इस पल को ‘एक्स’ पर साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा अदीस अबाबा एयरपोर्ट पर, प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ एक पारंपरिक कॉफी सेरेमनी में हिस्सा लिया। यह सेरेमनी इथियोपिया की धनी विरासत को खूबसूरती से दिखाती है।

इसके बाद प्रधानमंत्री अबी अहमद अली खुद प्रधानमंत्री मोदी को एयरपोर्ट से होटल तक ले गए। सूत्रों ने बताया कि ड्राइव के दौरान, उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री को साइंस म्यूजियम और फ्रेंडशिप पार्क दिखाने की भी खास पहल की, हालांकि यह औपचारिक तौर पर यात्रा का हिस्सा नहीं था।

इथियोपिया में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी का अदीस अबाबा के होटल पहुंचने पर गर्मजोशी और जोश के साथ स्वागत किया। इस दौरान भारतीय पीएम ने प्रवासी भारतीयों से बातचीत की। पीएम मोदी की एक झलक देखने के लिए घंटों से इंतजार कर रहे प्रवासी भारतीयों ने भारतीय झंडे लहराए मोदी मोदी” और “भारत माता की जय” के नारे लगाए, और प्रधानमंत्री को फूल भी दिए।

प्रधानमंत्री मोदी और पीएम अबी अहमद अली ने बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखे और वहां एकत्रित लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इसके बाद कलाकारों के एक समूह ने होटल में प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए बॉलीवुड फिल्म ‘वीर जारा’ का हिंदी गाना ‘धरती सुनहरा अंबर नीला’ गाया। पीएम मोदी इस दौरान भरपूर आनंद लेते नजर आए।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo