शाह और राहुल में तल्ख बहस

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। चुनाव सुधारों पर लोकसभा में हुई चर्चा का जवाब देने के क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से बहस हो गई। बहस के दौरान अमित शाह बहुत तेज आवाज में कहा कि वे कब और कैसे बोलेंगे यह वे खुद तय करेंगे कोई और नहीं तय करेगा। शाह ने राहुल के उठाए सवालों का जवाब दिया लेकिन राहुल इससे संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने संसद परिसर में मीडिया से कहा कि शाह ने उनके सवालों का जवाब नहीं दिया।

इससे पहले सदन में अमित शाह ने कहा, ‘विपक्ष के नेता की तीनों प्रेस कॉन्फ्रेंस का जवाब दूंगा। एक सादी वाली, एक एटम बम वाली और एक हाइड्रोजन बम वाली। हर सवाल का जवाब दूंगा’। इस पर राहुल गांधी ने उन्हें टोकते हुए कहा, ‘शाह जी मैं आपको चैलेंज करता हूं। आप मेरी वोट चोरी की तीनों प्रेस कॉन्फ्रेंस पर चर्चां करें’। इस पर अमित शाह नाराज हो गए और तेज आवाज में उन्होंने कहा, ‘30 साल से संसद या विधानसभा में चुनकर आ रहा हूं। ऐसा कभी नहीं हुआ। मेरे बोलने का क्रम मैं तय करूंगा। आप नहीं’।

इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह की रिस्पांस डरा हुआ, घबराया हुआ है। हालांकि इसके बाद अमित शाह शांत हो गए और उन्होंने कहा, ‘मैं उनके उकसावे पर नहीं आऊंगा। विषय पर बोलूंगा। मेरे भाषण में पहले, बाद में जो बोलना है मैं तय करूंगा। हमने तो नहीं कहा कि नेता विपक्ष झूठा बोल रहे हैं’।

सदन से बाहर निकल कर राहुल गांधी ने शाह पर निशाना साधते हुए मीडिया से कहा, ‘उन्होंने हमारे सवालों का जवाब नहीं दिया। उनका जवाब पूरी तरह रक्षात्मक था। मैंने कहा था कि एक पारदर्शी वोटर लिस्ट दी जानी चाहिए, लेकिन उन्होंने इस पर कुछ नहीं कहा। मैंने कहा था कि ईवीएम की आर्किटेक्चर सभी के सामने रखी जाए, लेकिन इस पर भी उन्होंने कुछ नहीं कहा’। राहुल ने कहा, ‘मैंने कहा कि बीजेपी नेता हरियाणा और बिहार में वोट डाल रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस पर भी कुछ नहीं कहा। उन्होंने चीफ जस्टिस के बारे में भी कुछ नहीं कहा। चुनाव आयुक्त को पूरी इम्युनिटी दी जाती है। हम डरे नहीं हैं’।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर फूटा जदयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बाद जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है। गुरुवार को पटना में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उनके समर्थन में नारे लगाए।  समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जदयू के…

राज्यसभा जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नई बिहार सरकार को उनका पूर्व सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले दो दशक से भी…

यूजीसी का असर दिखा तो इस पर चर्चा होगी

March 4, 2026

केंद्र सरकार की ओर से यूजीसी की नई नियमावली जारी होने के बाद उत्तर भारत में पहला चुनाव झारखंड के शहरी निकायों का था और बिहार में पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन का था। दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी को करारी हार मिली है। पहली बार ऐसा हुआ कि झारखंड में भाजपा शहरों में हारी है।…

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

logo