आरएसएस विचारधारा वाले वीसी बनाने का बचाव

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरएसएस की विचारधारा वाला वाइस चांसलर बनाने के फैसले का खुल कर बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि आरएसएस की विचारधारा वाला वाइस चांसलर नहीं बने, ऐसा कोई नियम नहीं है। अमित शाह ने बुधवार को संसद में कहा, ‘देश के विश्वविद्यालयों में RSS की विचारधारा वाले वाइस चांसलर की नियुक्ति में क्या गलत है। क्या कोई नियम है किस विचारधारा का व्यक्ति वीसी बनेगा’।

अमित शाह ने आगे आगे कहा, ‘देश के शैक्षणिक संस्थाओं में शीर्ष पदों पर वामपंथियों को इंदिरा गांधी ने बिठाया। देश के युवा धन को डायवर्ट करने का काम किया गया था’। शाह ने कहा, ‘देश के लिए मरना आरएसएस की विचारधारा है। देश की संस्कृति को बुलंद करना आरएसएस की विचार धारा है। मैं तो 10 साल की उम्र में नारा लगाता था, असम की गलियां सूनी हैं, इंदिरा गांधी खूनी है’।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, ‘विपक्ष ने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, राम मंदिर, सीएए कानून, तीन तलाक, घुसपैठियों का हटाने का, वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध किया। इसलिए एनडीए चुनाव जीत है। वोट चोरी से चुनाव नहीं जीते’। अमित शाह ने आगे कहा, ‘ये देश जनसांख्यिकी के आधार पर पहले बंट चुका है। हम नहीं चाहते हमारी अगली पीढ़ी देश का बंटवारा देखे। भारत-बांग्लादेश सीमा 2,216 किलोमीटर है। 1,653 किलोमीटर बॉर्डर बन चुका है। केवल बंगाल में ही 563 किलोमीटर बनना बाकी है। बाकी राज्यों में ये बन चुका है। घुसपैठिया सबसे पहले गांव में घुसता है। पुलिस को पता नहीं चलता है। ये लोग देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं’।


Previous News Next News

More News

पीएम की कथनी और पार्टी की करनी

August 2, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नौ दिन में पांचवा वीडियो अपलोड किया है। पहले चार वीडियो को 90 करोड़ व्यूज मिले थे। ऐसा दिखाया जा रहा है कि ये वीडियो प्रधानमंत्री अपने मोबाइल से बना कर डाल रहे हैं। इसका मकसद ‘जेन जी’ यानी 14 से 29 साल की उम्र के…

चढ़ावा चोरी का नाटक फायदा करेगा या नुकसान

August 2, 2026

संसद के मानसून सत्र में दो स्तर पर राजनीतिक लड़ाई चल रही है। एक लड़ाई केंद्र सरकार और एनडीए बनाम विपक्ष की है। दूसरी लड़ाई विपक्ष के अंदर है। विपक्ष की पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ स्कोर करने की संभावना तलाश रही हैं। तभी राहुल गांधी ने जब पेपर लीक को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया…

जंतर मंतर के बाद क्या झारखंड की बारी

August 2, 2026

दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने और प्रदर्शन के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि अब किसकी बारी होगी। पहले ऐसा लग रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेता बिहार जाएंगे क्योंकि अभिजीत दिपके ने कह दिया था कि वे दो दिन में बिहार पहुंचेंगे। कुछ लोग मांग कर रहे थे कि…

उपेंद्र कुशवाहा का ध्यान रखने की मजबूरी

August 2, 2026

सोचें, भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया है। वे कुशवाहा समाज के सबसे बड़े नेता हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद किसी भी पार्टी के कुशवाहा नेता का कोई भविष्य नहीं बचा। राजद के संसदीय दल के नेता अभय कुशवाहा ने जाकर सम्राट चौधरी को गुलदस्ता दिया। इसके बावजूद भाजपा को उपेंद्र…

हिंदुओं को आखिर करना क्या है?

August 2, 2026

यह कंफ्यूजन इस बात से पैदा हुआ है कि दिल्ली में राज्य सरकार ने महिला सम्मान निधि के नाम पर महिलाओं को ढाई हजार रुपए देने की जो लक्ष्मी योजना शुरू की है उसमें एक प्रावधान किया गया है कि जिन महिलाओं के तीन या उससे ज्यादा बच्चे हैं उनको इस योजना का लाभ नहीं…

logo