इंडिगो की 650 से ज्यादा उड़ानें रद्

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। रविवार को लगातार छठे दिन विमान यात्रियों की परेशानी जारी रही। उड़ानें रद्द होने से देश के तमाम बड़े हवाईअड्डों पर दिन भर अफरातफरी मची रही। रविवार को इंडिगो की साढ़े छह सौ से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं। पिछले छह दिन में इंडिगो की तीन हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। रविवार को सबसे ज्यादा 115 उड़ानें हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रद्द हुईं। इसके बाद 112 उड़ानें मुंबई हवाईअड्डे पर रद्द हुईं। दिल्ली हवाईअड्डे से 109 उड़ानें रद्द हुईं।

रविवार को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इंडिगो की 76 उड़ानें रद्द हुईं हैं। इनमें 53 उड़ान भरने वालीं और 23 फ्लाइट लैंड होने वालीं रद्द हुई है। इंदौर से रविवार को 24 और भोपाल से चार फ्लाइट कैंसिल हुई। हालांकि विमानों के रद्द होने के बीच इंडिगो ने यात्रियों के पैसे लौटाने शुरू कर दिए हैं और लोगों के बैगेज भी लौटाए जा रहे हैं। विमानन कंपनी की ओर से कहा गया है कि अगले तीन दिन में यानी 10 दिसंबर तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।

इस बीच नागरिक विमानन मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि परिचालन संकट के बीच रविवार शाम तक इंडिगो ने यात्रियों को 610 करोड़ रुपए से ज्यादा का रिफंड कर दिया था। इसी तरह कंपनी ने देश भर में यात्रियों के तीन हजार से ज्यादा बैगेज भी लौटाए हैं। विमान मंत्रालय ने बताया कि रिफंड या दोबारा बुकिंग कराने पर अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह भी बताया गया है कि यात्रियों की मदद के लिए सपोर्ट सेल बनाए गए हैं।

विवादों में घिरे इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सीईओ पीटर एल्बर्स ने बताया कि रविवार को कंपनी 138 में से 137 गंतव्य पर 1,650 उड़ानों का संचालन कर रही है। उन्होंने कहा कि ऑन टाइम परफॉर्मेंस 75 फीसदी रहने का अनुमान है। शनिवार को कंपनी ने 15 सौ उड़ानों का संचालन किया था। आमतौर पर इंडिगो हर दिन करीब 23 सौ उड़ानों का संचालन करती है। सीईओ ने कहा कि सेवाएं धीरे धीरे सामान्य हो रही हैं।

बहरहाल, रविवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद के अलावा चेन्नई, जयपुर, भोपाल, त्रिची आदि हवाईअड्डे पर विमानों का परिचालन ज्यादा प्रभावित हुआ। रविवार को साढ़े छह सौ से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं। शनिवार को करीब आठ सौ और उससे पहले शुक्रवार को करीब 16 सौ उड़ानें रद्द हुई थीं। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने कंपनी को पैसे लौटाने और कैंसिल या रुकी हुई फ्लाइट्स के लिए पूरा रिफंड प्रोसेस सात दिसंबर को रात आठ बजे तक पूरा करने को कहा था। इसके अलावा कंपनी को अगले 48 घंटों में पैसेंजर के बैगेज को खोज कर डिलीवर करना होगा। साथ ही कंपनी के सीईओ को 24 घंटे में बताना होगा कि इस संकट के चलते कंपनी पर कार्रवाई क्यों न की जाए। जवाब नहीं देने पर नागरिक विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए एकतरफा फैसला कर सकेगा।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo