महागठबंधन के नेता चुने गए तेजस्वी

Categorized as समाचार

पटना। अपनी पार्टी राजद विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अब तेजस्वी यादव विपक्षी महागठबंधन के भी नेता चुन लिए गए हैँ। इसके लिए शनिवार को तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर सभी विपक्षी पार्टियों के विधायकों की बैठक, जिसमें सभी घटक दलों के नेताओं ने उनके नाम पर सहमति जताई। बैठक में विधानमंडल सत्र के दौरान महागठबंधन की रणनीति पर चर्चा हुई। गौरतलब है कि सरकार ने एक सितंबर से विधानमंडल का सत्र आहूत किया। इसमें नए चुने गए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी और स्पीकर का चुनाव होगा।

सत्र शुरू होने से पहले विपक्षी पार्टियों की बैठक में तय किया गया कि जनहित के मुद्दों पर आक्रामक रुख अख्तियार किया जाएगा। इसमें देश और राज्य हित में सकारात्मक रणनीति पर सहमति बनी। बैठक में राजद के साथ कांग्रेस, वाममंथी पार्टियां और आईआईपी के नेता शामिल हुए। कांग्रेस की ओर से विधान पार्षद समीर सिंह ने रचनात्मक सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि महागठबंधन की एकता के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है।

विपक्षी पार्टियों की बैठक में तय किया गया हार के कारणों पर पश्चाताप के बजाय भविष्य की चिंता करनी चाहिए। पार्टियों ने कहा कि संख्या बल में सत्ता पक्ष इस बार बहुत ही भारी है, इसलिए महागठबंधन को हमेशा एकजुट रहना है। यह भी तय किया गया कि जनहित के मुद्दों से कोई समझौता नहीं होगा। अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार आक्रामक रुख बनाए रखना है।


Previous News Next News

More News

ममता बनर्जी के दिल में काबा, मैं काली मां को अपने दिल में रखता हूं : गिरिराज सिंह

April 22, 2026

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि वे चुनाव में होने वाली हार से परेशान हैं। वे अपने दिल में काबा रखती हैं तो मैं काली मां को अपने दिल में रखता हूं। नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत…

अब बंगाल में भी बहार, क्योंकि बनने जा रही डबल इंजन सरकार : सीएम योगी

April 22, 2026

पश्चिम बंगाल के चकदहा में बुधवार को आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की राजनीतिक दिशा को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने नदिया की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए इसे चैतन्य महाप्रभु की वैष्णव परंपरा की भूमि बताया और कहा कि बंगाल अब बदलाव के मुहाने पर…

प्रधानमंत्री के संबंध में दिया गया बयान निंदनीय है: एकनाथ शिंदे

April 22, 2026

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी की निंदा की।  उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी निंदनीय है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार…

पृथ्वी की रक्षा सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, आने वाली पीढ़ियों के प्रति पवित्र संकल्प : पीएम मोदी

April 22, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी की रक्षा करना सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक पवित्र संकल्प भी है, जिसे हमें पूरी ईमानदारी से निभाना चाहिए।  पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए…

बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर पहुंचे सीएम धामी

April 22, 2026

केदारनाथ धाम में बुधवार को श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान बाबा केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना में भाग लिया।  कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री…

logo