बांग्लादेश: खालिदा जिया की हालत नाजुक

Categorized as समाचार

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। देशभर में उनके स्वस्थ होने के लिए दुआएं की जा रही हैं। अस्पताल में उन्हें देखकर लौटे मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के कानूनी सलाहकार आसिफ नजरूल ने बताया कि उनकी बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं।

बांग्लादेशी मीडिया ने जानकारी दी है कि मुहम्मद यूनुस ने शुक्रवार रात को कानूनी सलाहकार आसिफ नजरुल और उनके विशेष सहायक मोनिर हैदर को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) चेयरपर्सन खालिदा जिया की स्वास्थ्य की स्थिति जानने के लिए एवरकेयर अस्पताल भेजा था।

बीएनपी की मीडिया सेल के सदस्य सायरूल कबीर खान ने बताया कि दोनों ने खालिदा जिया की हालत जानने के लिए अस्पताल के डॉक्टरों से बात की। उन्होंने बीएनपी के सेक्रेटरी जनरल मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर से भी बात की।

रात करीब 1 बजे एक फेसबुक पोस्ट में कानूनी सलाहकार ने लिखा मैं एवरकेयर हॉस्पिटल गया था और अभी लौटा हूं। बेगम खालिदा जिया की शारीरिक स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है। कृपया सब लोग उनके लिए दुआ करें।

Also Read : दिल्ली : आम आदमी पार्टी को झटका, पूर्व विधायक राजेश गुप्ता भाजपा में हुए शामिल

खालिदा जिया को 23 नवंबर की रात को मेडिकल बोर्ड की सलाह पर एवरकेयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान जानकारी सामने आई थी कि उनके दिल और फेफड़ों में इन्फेक्शन हो गया है। उन्हें निमोनिया भी है और अभी वे कोरोनरी केयर यूनिट (सीसीयू) में स्थानीय और विदेशी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की खास निगरानी में हैं।

बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने मीडिया को बताया था कि पार्टी प्रमुख की स्वास्थ्य स्थिति अत्यंत चिंताजनक है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

बीएनपी चीफ के लिए बनाए गए मेडिकल बोर्ड के सदस्य प्रोफेसर डॉ. एफएम सिद्दीकी ने कहा था कि खालिदा को पहले से ही हार्ट से जुड़ी समस्याएं थीं, जिनमें परमानेंट पेसमेकर और पहले स्टेंटिंग प्रोसीजर शामिल हैं। उन्हें माइट्रल स्टेनोसिस नाम की एक कंडीशन भी है। सीने में इन्फेक्शन की वजह से उनके दिल और फेफड़ों पर एक ही समय में असर पड़ा, जिससे उन्हें सांस लेने में बहुत दिक्कत हो रही थी।

बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार उन्हें रविवार रात 8 बजे एवरकेयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह हॉस्पिटल के स्पेशलिस्ट प्रोफेसर डॉ. शहाबुद्दीन तालुकदार की देखरेख में हैं। हॉस्पिटल ले जाने के तुरंत बाद उनके कई टेस्ट किए गए।

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया की उम्र 80 साल है। वह लंबे समय से अर्थराइटिस, डायबिटीज, किडनी की दिक्कतों, फेफड़ों की दिक्कतों और कई दूसरी बीमारियों से परेशान हैं। पिछली 7 जनवरी को वह इलाज के लिए लंदन गई थीं और 117 दिन रहने के बाद 6 मई को वापस घर लौटी हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

कांग्रेस नेताओं के बयान से अखिलेश नाराज

October 2, 2026

उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं की ओर से दिए जा रहे बयानों से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव नाराज हैं। वे खासतौर से दो नेताओं से नाराज हैं। एक तो सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद हैं और दूसरे कांग्रेस के नए बने प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम हैं मसूद…

राहुल विकल्प बनने का मैसेज दे रहे हैं

October 2, 2026

यह कमाल की बात है कि राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ लड़ना है और उन्हीं से वैधता भी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में पार्टी नेताओं से कहा कि मोदी और शाह भी मानते हैं कि वे जाएंगे तो राहुल आएंगे। हालांकि राहुल ने यह बात एक खास…

अखिलेश ने धनराज को क्यों राज्यसभा दी?

October 2, 2026

यह ऐसा सवाल है, जिसका स्वंय अखिलेश यादव भी बहुत तार्किक और विश्वास करनेलायक जवाब नहीं दे सके। उनसे जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एक नई पीढ़ी के नेता को वे आगे ला रहे हैं। सवाल है क्या रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव के बेटों को संसद में भेजने से…

पंजाब में गलती दोहरा रही है कांग्रेस

October 2, 2026

कांग्रेस पार्टी पंजाब में वही गलती दोहरा रही है, जो उसने 2022 में की थी या 2025 में बिहार में की थी। ऐन चुनाव से पहले भाजपा पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग को बदल रही है। बताया जा रहा है कि वारिंग को इस बात की जानकारी दे दी गई है। यह…

महिला सुरक्षा : कानून के कागज़ और सड़क की सच्चाई !

October 2, 2026

भारत कानूनों की कमी से नहीं, उनके ईमानदार क्रियान्वयन की कमी से जूझ रहा है। दुनिया में कई ऐसे कई देश हैं जहाँ महिलाओं के प्रति अपराध पर कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाती है जिससे उन देशों ऐसे अपराध नहीं होते। जब तक पुलिस राजनीति से मुक्त नहीं होगी और अदालतें वर्षों का इंतजार…

logo