मोदी चुनाव के लिए कुछ भी करेंगे

Categorized as समाचार

पटना। आखिरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार में चुनाव प्रचार करने उतरे। एक महीने से ज्यादा समय के बाद उन्होंने बिहार के मुजफ्फरपुर और दरभंगा में सभा की। राहुल ने अपनी सभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चुनाव के लिए कुछ भी कर सकते हैं। राहुल ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि मोदी चुनाव के लिए मंच पर नाच भी सकते हैं।

राहुल गांधी ने दरभंगा में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा, ‘मोदी जी ट्रंप से डरते हैं। 50 बार अमेरिकी राष्ट्रपति ने बोला है। मैंने नरेंद्र मोदी को डरा कर ऑपरेशन सिंदूर बंद कराया है। ट्रंप अलग अलग देशों में जाकर उनका अपमान कर रहा है’। राहुल ने कहा कि ट्रंप कहते हैं उन्होंने मोदी को झुका दिया और मोदी के मुंह से एक आवाज नहीं निकली। ऐसा आदमी बिहार में कभी विकास नहीं ला सकता।

मोदी पर हमला जारी रखते हुए राहुल ने कहा, ‘मोदी छठ पूजा का ड्रामा कर रहे, यमुना की बजाए स्विमिंग पुल में नहाते हैं’। उन्होंने कहा, ‘यह छठ पूजा वोट हासिल करने के लिए किया गया नाटक है और मोदी वोट के लिए मंच पर नाच भी सकते हैं’। राहुल ने कहा कि मोदी को छठ पूजा या बिहार की परंपरा से कोई लेना देना नहीं है, उनका मकसद केवल वोट लेना है। हालांकि मोदी के कहीं छठ पूजा में जाने की कोई तस्वीर नहीं आई है। वे यमुना किनारे वासुदेव घाट पर जाने वाले थे लेकिन नहीं गए थे।

बहरहाल, राहुल गांधी ने आधे घंटे के अपने भाषण में यह भी कहा कि वे चाहते हैं बिहार में विकास हो और सबके हाथ में मेड इन बिहार मोबाइल फोन हो। उन्होंने बिहार के लोगों की तारीफ करते हुए, ‘आपका मूड कैसा है। मैं हिंदुस्तान के जिस भी प्रदेश में जाता हूं। वहां मुझे बिहार के युवा मिलते हैं। मैं आपसे सवाल पूछना चाहता हूं। आपने दिल्ली बनाई। आपने बेंगलुरु की सड़कें बनाईं। आपने गुजरात में काम किया। खून पसीना बहाया। दुबई आपकी मेहनत से बना है। आप अलग अलग प्रदेशों की मदद कर सकते हो तो फिर बिहार में आप ये काम क्यों नहीं कर पा रहे हो’?


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo