शाह ने भी नीतीश को सीएम चेहरा माना

Categorized as समाचार

पटना। बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री पद को लेकर बना संशय खत्म हो रहा है। बुधवार को बिहार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कह दिया कि बिहार में मुख्यमंत्री पद की वैकेंसी नहीं है। उन्होंने विपक्षी नेताओं को लक्ष्य करके कहा कि नरेंद्र मोदी के रहते दिल्ली में प्रधानमंत्री पद की और नीतीश कुमार के रहते बिहार में मुख्यमंत्री पद की वैकेंसी नहीं है। गौरतलब है कि अमित शाह के बयान से ही कंफ्यूजन बना था, जब उन्होने कहा था कि मुख्यमंत्री का फैसला चुनाव के बाद होगा।

अमित शाह ने बुधवार को यह कंफ्यूजन दूर किया। शाह ने बुधवार को दरभंगा के अलीनगर में और उसके बाद बेगूसराय में सभा की। बेगूसराय में उन्होंने कहा, ‘बिहार में सीएम और देश में पीएम की कोई वैकेंसी नहीं है। मैं बताया चाहता हूं कि बिहार में ना सीएम पद खाली और ना ही दिल्ली में पीएम पद। बिहार में विकास पुरुष नीतीश कुमार बैठे हैं और दिल्ली में पीएम मोदी’।

दरभंगा के अलीनगर में अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर के समर्थन में जनसभा की। वहां उन्हें मिथिला का ‘पाग’ पहनाकर स्वागत किया गया। अलीनगर की सभा में अमित शाह ने राजद और कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा और कहा, ’25 साल की मैथिली ठाकुर को बिना किसी राजनीति बैकग्राउंड के हमने टिकट दिया है। कांग्रेस और राजद में ऐसा हो सकता है क्या’। उन्होंने कहा, ‘ये लोग सिर्फ अपने परिवार के पीछे लगे हैं। आप बताइए जो अपने बेटे, बेटियों के पीछे लगे हैं। इनकी पार्टी में किसी और का नंबर लग सकता है क्या? ये सिर्फ बीजेपी में हो सकता है’।

इसके आगे शाह ने कहा, ‘सोनिया जी राहुल को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। मैं दोनों को बताना चाहता हूं। दिल्ली में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के रहते अभी कोई वैकेंसी खाली नहीं है’। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बुधवार को दरभंगा में थे। उन्होंने हायाघाट में चुनावी सभा में कहा, ‘विपक्ष हमेशा वक्फ बोर्ड को लेकर झूठ बोलता रहता है। जो कानून संसद में बना है, वो बना रहेगा। संसद में बना कानून कोई नहीं हटा सकता’। गौरतलब है कि दो दिन पहले तेजस्वी यादव ने वक्फ बिल फाड़ने की धमकी दी थी।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo