ट्रंप ने धमका कर सीजफायर कराया!

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वैसे तो इससे पहले 55 बार यह दावा कर चुके थे कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सैन्य कार्रवाई के समय दोनों देशों के बीच सीजफायर कराया था लेकिन 56वीं बार जो बात कही है वह ज्यादा स्पेशिफिक है और चौंकाने वाली है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया और कहा कि वे पाकिस्तान के साथ युद्ध कर रहे हैं इसलिए भारत के साथ अमेरिका व्यापार नहीं कर सकता। इतना ही नहीं ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ढाई सौ फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी देकर युद्धविराम कराया।

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह बात प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ का मुलम्मा चढ़ा कर कही। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को सबसे अच्छा दिखने वाला इंसान करार दिया। ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत के साथ अमेरिका की व्यापार संधि बहुत जल्द होगी। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन कृषि और डेयरी उत्पादों के लिए बाजार खोलने के मामले में भारत समझौता करने को तैयार नहीं है।

बहरहाल, राष्ट्रपति ट्रंप इस समय एशिया में ही हैं और वे जापान के बाद दक्षिण कोरिया पहुंचे हैं। वहां बुधवार, 29 अक्टूबर को एपेक सीईओ सम्मेलन भारत के साथ व्यापार वार्ता की बात कही और साथ ही धमकी देकर सीजफायर कराने की बात दोहराई। ट्रंप ने अपने भाषण में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्. संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि जब दोनों देश लड़ रहे थे तो उन्होंने दोनों से जंग रोकने को कहा, लेकिन दोनों ने इनकार कर दिया। इसके बाद ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने दोनों देशों पर ढाई सौ फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। इसके दो दिन बाद दोनों ने फोन किया और सीजफायर पर सहमति जता दी।

इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की भी तारीफ की। मुनीर को उन्होंने जबरदस्त फाइटर बताया। ट्रंप ने मोदी को ‘नाइसेस्ट लुकिंग गाय’ यानी सबसे अच्छा दिखने वाला आदमी कह कर उनकी तारीफ की। इसके बाद ट्रंप ने मोदी को बाहर से सॉफ्ट दिखने वाला लेकिन अंदर से बहुत मजबूत नेता बताया।

बहरहाल, भारत और अमेरिका के बीच व्यापार संधि पर दिए राष्ट्रपति ट्रंप के बयान के बाद दोनों देशों के बीच जल्दी व्यापार संधि होने की संभावना है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही भारत के उद्योग व वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के साथ व्यापार संधि को लेकर कहा था कि भारत जल्दबाजी में सौदे नहीं करता और कोई उसके सिर पर बंदूक रख कर डेडलाइन के अंदर समझौता नहीं करा सकता। गौरतलब है कि दोनों देश व्यापार समझौते के जरिए 2030 तक दोपक्षीय व्यापार को मौजूदा 191 अरब डॉलर से बढ़ा कर पांच सौ अरब डॉलर करना चाहते हैं।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर फूटा जदयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बाद जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है। गुरुवार को पटना में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उनके समर्थन में नारे लगाए।  समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जदयू के…

राज्यसभा जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नई बिहार सरकार को उनका पूर्व सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले दो दशक से भी…

यूजीसी का असर दिखा तो इस पर चर्चा होगी

March 4, 2026

केंद्र सरकार की ओर से यूजीसी की नई नियमावली जारी होने के बाद उत्तर भारत में पहला चुनाव झारखंड के शहरी निकायों का था और बिहार में पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन का था। दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी को करारी हार मिली है। पहली बार ऐसा हुआ कि झारखंड में भाजपा शहरों में हारी है।…

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

logo