चुनाव आयोग ने 12 राज्यों में किया एसआईआर का एलान

Categorized as समाचार

भारतीय निर्वाचन आयोग ने सोमवार को देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के लिए चुनावी राज्य बिहार के मतदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए चयनित राज्यों में एसआईआर का दूसरा चरण जारी करने का ऐलान किया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने ऐलान किया कि चुनाव आयोग के दूसरे चरण में 12 राज्यों में एसआईआर कराया जाएगा। ऐसे में उन राज्यों की मतदाता सूची आज रात से फ्रीज कर दी जाएगी।

बिहार एसआईआर पर जीरो अपील आने पर आयोग ने मतदाता सूची को शुद्ध माना। उन्होंने कहा एसआईआर का फेज वन समाप्त हुआ, जिसकी सबसे बड़ी खूबी यह रही है कि बिहार के सभी 7.5 करोड़ मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

Also Read : तेज प्रताप यादव का तेजस्वी पर वार, ‘मुख्यमंत्री कौन बनेगा, ये जनता तय करेगी’

इस दौरान जीरो अपील आई, जिसका मतलब है कि बिहार मतदाता सूची बेहद उचित मानी जाएगी। अब फेज 2 की तैयारी चल रही है। ज्ञानेश कुमार ने बताया हर चुनाव से पहले इलेक्ट्रोरल रोल का रिवीजन जरूरी है।

विगत कुछ वर्षों में कई राजनीतिक पार्टियों ने मतदाता सूची पूरी तरह से शुद्ध न होने पर आपत्ति जताई है। इससे पहले आखिरी बार 2000 से 2004 के बीच में एसआईआर हुआ था। इतने लंबे समय के बाद अब एसआईआर और भी जरूरी हो जाता है। चुनाव आयोग ने निर्णय लिया कि पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से एसआईआर करवाया जाएगा, जिसकी शुरुआत बिहार से हुई।

उन्होंने बताया मतदाताओं की सुविधा के लिए चुनाव आयोग ने निर्णय लिया है कि किसी भी मतदाता केंद्र में 1200 से अधिक मतदाता न हों, जिससे भीड़ न हो।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर फूटा जदयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बाद जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है। गुरुवार को पटना में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उनके समर्थन में नारे लगाए।  समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जदयू के…

राज्यसभा जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नई बिहार सरकार को उनका पूर्व सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले दो दशक से भी…

यूजीसी का असर दिखा तो इस पर चर्चा होगी

March 4, 2026

केंद्र सरकार की ओर से यूजीसी की नई नियमावली जारी होने के बाद उत्तर भारत में पहला चुनाव झारखंड के शहरी निकायों का था और बिहार में पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन का था। दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी को करारी हार मिली है। पहली बार ऐसा हुआ कि झारखंड में भाजपा शहरों में हारी है।…

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

logo