आज होगी एसआईआर की घोषणा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। चुनाव आयोग आज पूरे देश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर का ऐलान कर सकता है। इसे लेकर आयोग की एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस सोमवार को होने वाली है। बताया जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग यह ऐलान कर सकता है कि किस राज्य में कब एसआईआर होगी। इससे पहले खबर आई थी कि चुनाव आयोग चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में एसआईआर कराएगा। पिछले हफ्ते देश भर के चुनाव अधिकारियों की बैठक में इस बारे में सहमति बनी थी।

चुनाव आयोग सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में शाम सवा चार बजे एसआईआर को लेकर एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग पहले चरण में 10 से 15 राज्यों में एसआईआर कराने का ऐलान कर सकता है। पहले चरण में असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल शामिल हो होंगे, क्योंकि इन राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग इन राज्यों को प्राथमिकता दे रहा है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि जिन राज्यों में स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं वहां चुनाव के बाद एसआईआर होगा।


Previous News Next News

More News

भाजपा के सहयोगियों को चिंता

June 14, 2026

भारतीय जनता पार्टी की कई सहयोगी पार्टियां इन दिनों चिंता में बताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली जीत और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस में हो रही टूट फूट से उनकी चिंता बढ़ी है। असल में 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की कई सहयोगी पार्टियों…

नवीन पटनायक से सीखें ममता

June 14, 2026

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से ममता बनर्जी को सीखना चाहिए। 79 साल के नवीन पटनायक नए सिरे से शक्ति संचित कर रहे हैं और अपनी पार्टी को बचाने के साथ साथ उसे राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि 2024 के चुनाव के बाद उनकी पार्टी में…

केसीआर का दांव आजमाएंगे केजरीवाल

June 14, 2026

ऐसा लग रहा है कि अरविंद केजरीवाल चौंकाने वाला कोई फैसला कर सकते हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि वे पंजाब में समय से पहले चुनाव करा सकते हैं। ध्यान रहे पंजाब में अगले साल मार्च में चुनाव होने वाला है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल उससे पहले नवंबर में चुनाव कराना चाहते…

नीति आयोग की बैठक में पहुंचे सभी सीएम

June 14, 2026

केंद्र में पहली बार सरकार बनाने के बाद ही नरेंद्र मोदी ने योजना आयोग का नाम बदल कर नीति आयोग किया था। उसके बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि नीति आयोग की गवर्निंग कौंसिल की बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। इससे पहले हर बार दो या तीन मुख्यमंत्री बैठक में…

विनाश से विकास की ओर बंगाल

June 14, 2026

असल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के अंदर बेचैनी पहले से थी वे छटपटा रहे थे और निकलने को बेचैन थे। लेकिन दूसरी कोई संभावना उनको नहीं दिख रही थी इसलिए वे मन मार कर ममता बनर्जी के साथ थे। जैसे ही उन्हें सुवेंदु अधिकारी के रूप में दूसरी संभावना दिखी उन्होंने खुले मन से…

logo