भारत-आसियान की है 21वीं सदी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया में हो रहे आसियान शिखर सम्मेलन को वर्चुअल तरीके से संबोधित किया और कहा कि 21वीं सदी भारत और आसियान की होने वाली है। प्रधानमंत्री ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आसियान को संबोधित करते हुए कहा कि आसियान भारत की ‘एक्ट ईस्ट नीति’ का सबसे अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा आसियान की लीडरशिप और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए इसके नजरिए का समर्थन करता है। आसियान सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हुए हैं। इससे पहले पिछले हफ्ते अचानक प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया यात्रा रद्द होने की खबर आई थी।

बहरहाल, प्रधानमंत्री मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “21वीं सदी भारत और आसियान की सदी है। मुझे भरोसा है कि ‘आसियान विजन 2045’ और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य पूरी दुनिया के लिए बेहतर भविष्य बनाएंगे”। मोदी ने कहा, “इस साल की थीम ‘इनक्लूसिविटी एंड सस्टनेबिलिटी’ है। यह थीम हमारे साझा कामों में दिखती है, जैसे डिजिटल सुविधाएं सब तक पहुंचाना, फूड सिक्योरिटी और लॉजिस्टिक सप्लाई मजबूत करना। भारत इसका पूरा समर्थन करता है और इस दिशा में काम करने को तैयार है”।

आसियान के साथ भारत के जुड़ाव का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत हर मुश्किल समय में आसियान देशों के साथ खड़ा रहा है। डिजास्टर मैनेजमेंट, समुद्र की सुरक्षा और ब्लू इकोनॉमी में हमारा सहयोग तेजी से बढ़ रहा है’। उन्होंने ऐलान किया कि 2026 को ‘भारत-आसियान समुद्री सहयोग का साल’ बनाया जाएगा। इसके तहत पढ़ाई, पर्यटन, विज्ञान, स्वास्थ्य, हरित ऊर्जा और साइबर सुरक्षा में एक दूसरे की मदद बढ़ेगी। गौरतलब है कि आसियान दक्षिण पूर्व एशिया के 10 देशों का एक मंच है।

अपने भाषण की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को शानदार आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने तिमोर लेस्ते को आसियान का नया सदस्य बनने पर स्वागत किया और थाईलैंड की रानी मां के निधन पर दुख जताया। मोदी ने कहा, ‘भारत और आसियान मिलकर दुनिया की एक चौथाई आबादी का हिस्सा हैं। हमारे बीच पुराने और गहरे रिश्ते हैं। हम एक ही तरह की सोच और संस्कृति साझा करते हैं। हम ग्लोबल साउथ का हिस्सा हैं। हमारे बीच व्यापार के साथ-साथ संस्कृति का भी मजबूत रिश्ता है’।

सम्मेलन के मेजबान मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने उम्मीद जताई कि इस साल के अंत तक भारत और आसियान के बीच व्यापार समझौता पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में काफी प्रगति हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को आसियान का दोस्त बताया। फिलीपींस के राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस ने कहा कि भारत के पास आसियान देशों को देने के लिए बहुत कुछ है। उन्होंने कहा, ‘हम भारत की ओर देख सकते हैं’। दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर मार्कोस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया करते हुए कहा, ‘भारत ने हमेशा अंतरराष्ट्रीय कानून और नियमों का समर्थन किया है’।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर फूटा जदयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बाद जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है। गुरुवार को पटना में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उनके समर्थन में नारे लगाए।  समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जदयू के…

राज्यसभा जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नई बिहार सरकार को उनका पूर्व सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले दो दशक से भी…

यूजीसी का असर दिखा तो इस पर चर्चा होगी

March 4, 2026

केंद्र सरकार की ओर से यूजीसी की नई नियमावली जारी होने के बाद उत्तर भारत में पहला चुनाव झारखंड के शहरी निकायों का था और बिहार में पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन का था। दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी को करारी हार मिली है। पहली बार ऐसा हुआ कि झारखंड में भाजपा शहरों में हारी है।…

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

logo