पाकिस्तान ने एयरस्पेस बंद किया

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। भारत के सैन्य अभ्यास से पहले पाकिस्तान ने दो दिन के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। गौरतलब है कि राजस्थान में भारत और पाकिस्तान की सीमा पर भारतीय सेना सैन्य अभ्यास करने जा रही है। यह सैन्य अभ्यास ‘त्रिशूल’ के नाम से होगा। इससे पहले पाकिस्तान ने मध्य और दक्षिणी एयरस्पेस यानी राजस्थान और गुजरात से सटे सीमा के इलाके को 28 और 29 अक्टूबर को बंद करने का फैसला किया।

शनिवार को जारी नोटैम यानी नोटिस टू एयरमैन के मुताबिक, दो दिन इन इलाकों में हवाई मार्ग उपलब्ध नहीं रहेगा और उड़ानों पर रोक रहेगी। हालांकि, पाकिस्तान ने इस कदम के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है। लेकिन इसके दो कारण बताए जा रहे हैं। एक तो कहा जा रहा है कि यह किसी सैन्य अभ्यास या हथियार परीक्षण से जुड़ा हो सकता है। दूसरा कारण यह बताया जा रहा है भारत सैन्य अभ्यास कर रहा है इसलिए पाकिस्तान ने एयरस्पेस बंद किया है। हालांकि सैन्य अभ्यास 30 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।

गौरतलब है कि राजस्थान में भारत और पाकिस्तान की सीमा पर 12 दिन अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास होगा। सेना, वायु सेना और नौसेना के 30 हजार जवान थार में साझा सैन्य अभ्यास करेंगें। इसकी शुरुआत 30 अक्टूबर से होगी, जो 10 नवंबर तक चलेगी। इस सैन्य अभ्यास के दौरान सीमा के कुछ इलाकों में कॉमर्शियल फ्लाइट्स के रूट में बदलाव भी हो सकता है। एक्सरसाइज जैसलमेर के एरिया से लेकर गुजरात के सर क्रीक इलाके तक होगी। बताया जा रहा है कि वायु सेना के अभ्यास का दायरा 30 हजार फीट की ऊंचाई तक हो सकता है।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर फूटा जदयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बाद जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है। गुरुवार को पटना में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उनके समर्थन में नारे लगाए।  समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जदयू के…

राज्यसभा जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नई बिहार सरकार को उनका पूर्व सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले दो दशक से भी…

यूजीसी का असर दिखा तो इस पर चर्चा होगी

March 4, 2026

केंद्र सरकार की ओर से यूजीसी की नई नियमावली जारी होने के बाद उत्तर भारत में पहला चुनाव झारखंड के शहरी निकायों का था और बिहार में पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन का था। दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी को करारी हार मिली है। पहली बार ऐसा हुआ कि झारखंड में भाजपा शहरों में हारी है।…

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

logo