आंध्र प्रदेश के कुरनूल में चलती बस में लगी आग, कई यात्रियों की मौत

Categorized as समाचार

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक बस में आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा कल्लूर मंडल में चिन्नाटेकुर के पास हैदराबाद-बेंगलुरू हाईवे पर हुआ। यह बस बेंगलुरु से हैदराबाद जा रही थी, तभी अचानक आग की लपटें उठने लगीं। कुछ देर में ही पूरी बस जलकर राख हो गई। 

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। लगभग 12 यात्री आपातकालीन निकास द्वार तोड़कर मामूली चोटों के साथ बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि कई लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए और बाद में उनकी मौत हो गई। हालांकि, मरने वालों की संख्या के बारे में आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

घटना के बाद राज्य सरकार में परिवहन मंत्री मंडीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि इतने सारे लोगों की जान जाना वाकई दिल दहला देने वाला है। 

Also Read : तीन दिन में ‘थामा’ ने तोड़े कई फिल्मों के रिकॉर्ड

परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को घायलों को कुरनूल अस्पताल पहुंचाने और सर्वोत्तम संभव चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने परिवहन और बचाव दलों को दुर्घटनास्थल पर तत्काल राहत और बचाव कार्य करने के भी निर्देश दिए।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “कुरनूल जिले के चिन्नाटेकुर गांव के पास हुई भीषण बस आग दुर्घटना के बारे में जानकर मुझे गहरा सदमा पहुंचा है। मेरी गहरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। सरकारी अधिकारी घायलों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कुरनूल जिले के चिन्नाटेकुर गांव के पास हुई दुखद बस आग दुर्घटना की खबर बेहद दुखद है। मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में घायलों और प्रभावित लोगों को सभी जरूरी सहायता और चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo