आरजेडी के जंगलराज ने पीढ़ियों को बर्बाद किया : पीएम मोदी

Categorized as समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जहां जंगलराज की चर्चा करते हुए राजद और कांग्रेस को निशाना साधा, वहीं एनडीए सरकार में किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा की। ‎ 

‎समस्तीपुर के दुधपुरा पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जितना पैसा केंद्र से बिहार को मिला था, उससे तीन गुना ज्यादा भाजपा-एनडीए की सरकार में मिला है, जिससे तीन गुना तेज गति से विकास हो रहा है। ‎

‎उन्होंने 2005 की चर्चा करते हुए कहा कि वह अक्टूबर महीना ही था जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में जंगलराज को समाप्त किया था और यहां सुशासन की शुरुआत हुई थी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगा।

पीएम मोदी ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को बड़ी मुसीबत से बाहर निकाला है, आप किसी भी दिशा में चले जाइए, आपको या तो केंद्र या फिर राज्य सरकार के विकास का काम चलता दिखेगा। पानी, बिजली, इंटरनेट सिर्फ सुविधा नहीं बल्कि सशक्तिकरण के भी माध्यम हैं। इनसे लोगों को रोजगार मिलता है। ‎

Also Read : कांग्रेस-राजद में जो लोग जमानत पर हैं, वो अब ‘जननायक’ उपाधि की चोरी में जुटे हैं : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस को अपने-अपने परिवारों के राजनीतिक भविष्य की ही चिंता है। इसलिए आज वो बिहार के नौजवानों के सामने झूठ के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। आरजेडी और कांग्रेस का विकास से छत्तीस का आंकड़ा है। जहां आरजेडी जैसा दल हो वहां कानून व्यवस्था हो ही नहीं सकती। आरजेडी के शासन में यहां रंगदारी, हत्या, फिरौती, अपहरण… एक उद्योग के रूप में फले-फूले। आरजेडी के जंगलराज ने बिहार की कई पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि इस समय बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की भी बहुत प्रशंसा हो रही है। बिहार की एक करोड़ 20 लाख बहनों को रोजगार के लिए हर एक बहन के बैंक खाते में 10 हजार रुपए की मदद भेजी गई है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि 14 नवंबर के बाद जब फिर से एनडीए की सरकार बनेगी तो बिहार की लाखों बहनों को रोजगार बढ़ाने के लिए और अधिक प्रोत्साहन दिया जाएगा।

पीएम मोदी ने मखाना किसानों के लिए कहा कि हमने नया मखाना बोर्ड बनाया है, ये क्रांति का आरंभ है। हमारी सरकार बिहार के छोटे किसानों और मछुआरों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। पीएम किसान सम्मान निधि से हमने छोटे किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसा भेजना शुरू किया। बिहार के किसानों के खातों में भी 28 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा जमा किए जा चुके हैं।

इससे पहले पीएम मोदी कर्पूरी ग्राम पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo