अब निर्माण का वक्त

Categorized as संपादकीय

नेपाल में अब चुनौती राजनीतिक व्यवस्था के नव-निर्माण के साथ-साथ वैसे आर्थिक कार्यक्रम तय करने की भी है, जिससे नौजवानों को वैसी अवसरहीनता और हताशा से उबारा जा सके, जो हालिया भूकंपीय घटनाक्रम की जड़ में रही हैं।

आम जन के मन में बैठे गुबार के विस्फोट से सत्ता तंत्र के उड़े परखचे अभी भी नेपाल में जहां-तहां बिखरे हुए हैँ। अब उन्हें सहेजने की जिम्मेदारी सुप्रीम कोर्ट की पूर्व प्रधान न्यायाधीश सुशील कार्की के कंधों पर डाली गई है। कार्की के नेतृत्व में बनी कार्यवाहक सरकार को अगले छह मार्च से पहले चुनाव संपन्न करवा कर सत्ता निर्वाचित प्रतिनिधियों को सौंपने का दायित्व सौंपा गया है। यह भी दुनिया का संभवतः पहला अनुभव है, जब किसी देश में इतना बड़ा फैसला सोशल मीडिया पर चर्चा और वोटिंग से हुआ हो। नई कार्यवाहक सरकार को वैधता इसी प्रक्रिया से मिली है। कहा जा सकता है इस कारण उसे एक किस्म का परोक्ष और भावात्मक जनादेश भी हासिल हुआ है।

मगर आगे का रास्ता कठिन है। नेपाल को मौजूद दलों, नेताओं, या संगठनों के बीच से ही अपने नए शासक चुनने होंगे। यह चुनाव उसी सिस्टम से होगा, जिसमें भागीदारी ने इंकलाब के रास्ते से हट कर इसमें आए कम्युनिस्ट नेताओं तक को “भ्रष्ट एवं भाई-भतीजावादी” बना दिया। चुनावों का अपना गणित और गतिशास्त्र होता है। उनमें सफलता के लिए सामाजिक समूहों में जनाधार कायम करना अनिवार्य होता है। इस प्रक्रिया में आदर्शवादी नेताओं और दलों तक को समझौते करने होते हैं। अक्सर परिणाम उनके “भ्रष्ट” सिस्टम का हिस्सा बनने के रूप में सामने आता है।

यह सब फिर से ना हो, क्या कार्की प्रशासन और जेनरेशन-जेड के नए उभरे चेहरे इसे सुनिश्चित कर पाएंगे? या वे चेहरे भी आखिरकार वैसी ही परिघटना के पात्र बन जाएंगे? राजनीतिक व्यवस्था के नव-निर्माण के साथ-साथ वैसे आर्थिक कार्यक्रम तय करने की चुनौती है, जिससे नौजवानों को अवसरहीनता और हताशा से उबारा जा सके, जो हालिया भूकंपीय घटनाक्रम की जड़ में रही हैं। नेपाल के लोगों- खासकर नौजवानों ने गतिरुद्ध एवं भ्रष्ट व्यवस्थाओं के खिलाफ विद्रोह का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। अब उनके सामने चुनौती ऐसा मॉडल विकसित करने की है, जिसमें विद्रोह के कारणों का समाधान हो। वे ऐसा कर पाए, तो सारी दुनिया उससे सीख लेगी। वरना, ये सारी उथल-पुथल बेकार हो जाएगी, जो और भी गहरी निराशा को जन्म दे सकती है।


Previous News Next News

More News

सुप्रीम कोर्ट का बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने के निर्देश

July 28, 2026

उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह हुए विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने पर गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए उन सभी छात्रों को मंगलवार को रिहा करने का आदेश दिया जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसके साथ ही न्यायालय ने केंद्र सरकार और असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा केरल सरकारों…

युवाओं को रोजगारदाता बनाने की दिशा में योगी सरकार की बड़ी पहल

July 28, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनाने के उद्देश्य से ‘यूथ अड्डा’ पहल को प्रदेश भर में विस्तार देने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि यह पहल नई पीढ़ी की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और इसके…

महबूबा ने जंतर-मंतर पर दिये बयान के लिए मांगी माफी

July 28, 2026

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जंतर-मंतर पर दिये अपने विवादित बयान के लिए मंगलवार को माफी मांगी। गौरतलब है कि सुश्री मुफ्ती ने अभी हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर कश्मीर में मौजूदा उग्रवाद का जिक्र करते हुए वहां बल…

उत्तरकाशी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

July 28, 2026

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में सोमवार देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे चारधाम यात्रा पर निकले हजारों तीर्थयात्रियों तथा स्थानीय लोगों का…

अमेरिका-ईरान के बीच ‘सौहार्दपूर्ण वार्ता’ जारी : ट्रंप

July 28, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल “सौहार्दपूर्ण वार्ता” चल रही है, हालांकि यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है। श्री ट्रंप ने मिशिगन के मिलफोर्ड में सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हम उन पर जबरदस्त…

logo