विमानन मंत्रालय में भ्रष्टाचार के आरोप

यह संभवतः पहली बार है जब कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों की बजाय किसी अराजनीतिक संस्था ने सरकार के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं और वह भी संसद की समिति के सामने, जिसके अध्यक्ष भाजपा की सहयोगी जनता दल यू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा हैं। आरोप लगाया है एयरलाइंस पायलट्स एसोसिएशन इंडिया,… Continue reading विमानन मंत्रालय में भ्रष्टाचार के आरोप

बंगाल की लड़ाई बंगाल से बाहर हारेगी भाजपा!

यह बात भारतीय जनता पार्टी के कई नेता खुद मानते हैं कि पश्चिम बंगाल की लड़ाई भाजपा वहां जमीन पर नहीं, बल्कि बाहर हारती है। इस बार भी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के नेता मान रहे हैं कि जमीन पर बदलाव के हालात हैं। लोग ममता बनर्जी की सरकार से उबे हुए हैं। हिंदू… Continue reading बंगाल की लड़ाई बंगाल से बाहर हारेगी भाजपा!

सीपीएम से खुश नहीं हैं सीपीआई नेता

केरल में विधानसभा चुनाव से पहले लेफ्ट डेमोक्रेटिक मोर्चे में सब कुछ ठीक नहीं है। गठबंधन की दोनों मुख्य पार्टियों सीपीएम और सीपीआई के बीच तनाव बढ़ गया है। यह तनाव पहले से बना हुआ था। सीपीआई के नेता सरकार के कामकाज को लेकर सवाल उठा रहे थे। कुछ समय पहले ही नई शिक्षा नीति… Continue reading सीपीएम से खुश नहीं हैं सीपीआई नेता

सरकार – संगठन में कैसे तालमेल बैठाएंगे पंकज चौधरी?

यह लाख टके का सवाल है कि उत्तर प्रदेश के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी राज्य सरकार और संगठन के बीच कैसे तालमेल बैठाएंगे? अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कह तो दिया है कि वे दोनों के बीच तालमेल बैठाने का काम करेंगे। लेकिन भाजपा के नेताओं का मानना है कि यह काम लगभग असंभव है।… Continue reading सरकार – संगठन में कैसे तालमेल बैठाएंगे पंकज चौधरी?

दस साल में 16.35 लाख करोड़ रू बट्टे खाते में

केंद्र सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार यानी मनरेगा को इसलिए बदल रही है क्योंकि सरकार का कहना है कि इसमें बहुत गड़बड़ी हो रही है। पश्चिम बंगाल के 19 जिलों की गड़बड़ी का हवाला दिया गया तो बाद में 23 राज्यों में कराए गए सर्वेक्षण का भी हवाला दिया गया। हालांकि करीब एक लाख… Continue reading दस साल में 16.35 लाख करोड़ रू बट्टे खाते में

राहुल के नए सलाहकार कॉमरेड दीपांकर!

क्या सीपीआई माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य इन दिनों राहुल गांधी को राजनीतिक सलाह दे रहे हैं? कांग्रेस कवर करने वाले और कांग्रेस नेताओं से नजदीकी रखने वाले पत्रकार राशिद किदवई ने यह बात बताई है। उन्होंने लिखा है कि राहुल गांधी के सलाहकार दीपांकर भट्टाचार्य है। उसके बाद से कहा जा रहा है कि… Continue reading राहुल के नए सलाहकार कॉमरेड दीपांकर!

महाराष्ट्र के दोनों सदनों में एलओपी नहीं

महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर को समाप्त हुआ। हर साल की तरह शीतकालीन सत्र का आयोजन नागपुर में हुआ। आठ से 14 दिसंबर तक विधानसभा की कार्यवाही चली। अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के एक साल हो गए हैं और यह पहली बार हो रहा है कि दोनों सदनों में नेता प्रतिपक्ष नहीं हैं।… Continue reading महाराष्ट्र के दोनों सदनों में एलओपी नहीं

संसद का हाल भी अलग नहीं है

भारतीय जनता पार्टी के शासन में यह कोई नई बात नहीं है कि संविधान के प्रावधानों या विधायी परंपराओं की अनदेखी हो जाए। महाराष्ट्र में यह दिख रहा है कि नेता प्रतिपक्ष के लिए 10 फीसदी सीट होने का कानून नहीं है, बल्कि सबसे ज्यादा सीट वाले विपक्ष दल को यह मान्यता देने का कानून… Continue reading संसद का हाल भी अलग नहीं है

महाराष्ट्र में महायुति की परीक्षा

महाराष्ट्र में पिछले साल प्रचंड बहुमत से महायुति यानी भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिव सेना और अजित पवार की एनसीपी की सरकार बनी थी। एक साल के बाद सरकार के इकबाल और गठबंधन की ताकत दोनों की परीक्षा होने वाली है। ग्रामीण निकायों के बाद अब राज्य चुनाव कार्यालय ने शहरी निकायों के चुनाव की… Continue reading महाराष्ट्र में महायुति की परीक्षा

कांग्रेस में प्रियंका समर्थकों की मुश्किल

ओडिशा कांग्रेस के नेता मोहम्मद मुकिम को पार्टी से निकाल दिया गया है। उनके ऊपर अनुशासनहीनता के आरोप लगे हैं और कहा गया है कि उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाया है। असल में मोहम्मद मुकिम ने राहुल गांधी पर सवाल उठाए थे और मांग की थी कि प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस का नेतृत्व… Continue reading कांग्रेस में प्रियंका समर्थकों की मुश्किल

logo