अगले सत्र में विवाद के बीज पड़ गए हैं

संसद के अगले सत्र यानी बजट सत्र में विवाद के बीज अभी पड़ गए हैं। शीतकालीन सत्र समाप्त होते होते में स्पीकर ओम बिड़ला के सामने आठ विपक्षी सांसदों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस आ गया है और दो सांसदों के खिलाफ गलत आचरण की शिकायत आ चुकी है। इस बारे में स्पीकर को… Continue reading अगले सत्र में विवाद के बीज पड़ गए हैं

संसद में क्षेत्रीय भाषाओं का असर बढ़ रहा है

संसद का शीतकालीन सत्र कई ऐतिहासिक विधेयकों और कई चर्चाओं का गवाह बना लेकिन एक बात जो बड़ी खास रही वह ये है कि इस सत्र में सांसदों ने क्षेत्रीय भाषाओं का जम कर इस्तेमाल किया। इस बार हिंदी और अंग्रेजी के अलावा सैकड़ों भाषण क्षेत्रीय भाषाओं में हुए। तमिल से लेकर बांग्ला और मराठी… Continue reading संसद में क्षेत्रीय भाषाओं का असर बढ़ रहा है

उत्तर प्रदेश की एसआईआर की समस्या

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर में कायदे से भाजपा शासित राज्यों में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए थी। बिहार की मिसाल सामने है, जहां जनता दल यू और भाजपा की सरकार थी और बिल्कुल चुनाव आयोग की तय समय सीमा के हिसाब से काम हो गया। लेकिन दूसरे चरण में भाजपा शासित… Continue reading उत्तर प्रदेश की एसआईआर की समस्या

भागवत के बयान की टाइमिंग का सवाल

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ यानी आरएसएस के एक सौ साल पूरे होने के मौके पर देश के अलग अलग शहरों में संघ प्रमुख मोहन भागवत के संवाद की शृंखला चल रही है। कोलकाता में संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कई बातें कहीं। हिंदू राष्ट्र को लेकर तो बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बारे… Continue reading भागवत के बयान की टाइमिंग का सवाल

अडानी के विस्तार की नई चर्चा

इन दिनों देश में अरावली और प्रदूषण ये दो बातें चल रही हैं। इनके बीच सोशल मीडिया में बहुत से दिलचस्प मीम बन रहे हैं, जिनमें एक प्राकृतिक संसाधनों के बंटवारे को लेकर है और खूब वायरल हो रहा है। इसमें तीन कैरेक्टर दिखाए जा रहे हैं सरकार, अंबानी और अडानी और बैकग्राउंड में मशहूर… Continue reading अडानी के विस्तार की नई चर्चा

घूसखोरी की हैरान करने वाली खबरें

सरकारी कामकाज में घूसखोरी कोई नई बात नहीं है और न हैरान करने वाली है। लेकिन पहले से रिश्वतखोरी के लिए बदनाम विभागों की बजाय नए विभागों से घूसखोरी की खबरें आएं और लोग पकड़े जाएं तो हैरानी होती है। पिछले हफ्ते की दो खबरें इस लिहाज से हैरान करने वाली थीं। एक खबर रक्षा… Continue reading घूसखोरी की हैरान करने वाली खबरें

अरावली विवाद और टीवी एंकर्स की दिलचस्प कहानी

अरावली बचाने के अभियान का दायरा बढ़ता जा रहा है। सिविल सोसायटी और विपक्षी पार्टियों के साथ साथ पत्रकार भी इसमें शामिल हो रहे हैं। उनके भी दो खेमे बन रहे हैं। इस मामले को लेकर दो बड़े टीवी एंकर्स के बीच दिलचस्प जंग छिड़ी है। एक एंकर दिल्ली की तिहाड़ जेल में कुछ समय… Continue reading अरावली विवाद और टीवी एंकर्स की दिलचस्प कहानी

ट्रस्ट का चंदा भी भाजपा को ही

विपक्षी पार्टियों और सिविल सोसायटी के प्रयास से चुनावी बॉन्ड का मामला अदालत में पहुंचा था और सर्वोच्च अदालत ने इसे अवैध बताते हुए समाप्त कर दिया था। विपक्ष का आरोप था कि बॉन्ड के जरिए चंदे के कानून के तहत इतनी गोपनीयता बना दी गई है कि पता नहीं चल पा रहा है कि… Continue reading ट्रस्ट का चंदा भी भाजपा को ही

मनरेगा को बुलडोजर करने का नैरेटिव

कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून यानी मनरेगा को समाप्त करके उसकी जगह विकसित भारत जी राम जी बिल लाने के खिलाफ जो नैरेटिव बना रही है उसमें बुलडोजर शब्द का खास इस्तेमाल किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि सरकार ने महात्मा गांधी के नाम से बने… Continue reading मनरेगा को बुलडोजर करने का नैरेटिव

महाजंगलराज का जुमला कितना चलेगा

ऐसा लग रहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा किसी बड़े नैरेटिव और नारे की तलाश में है। अभी तक उसे कोई एक सेंट्रल नैरेटिव और एक मुख्य नारा नहीं मिल पाया है। अब प्रधानमंत्री महाजंगलराज का नारा आजमा रहे हैं। उन्होंने शनिवार, 20 दिसंबर को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार… Continue reading महाजंगलराज का जुमला कितना चलेगा

logo