तालिबान से क्या हासिल करना है?

तालिबानी विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी की भारत यात्रा के बीच कई बातों को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। इस बीच एक सोशल मीडिया पोस्ट देखने को मिली। भाजपा इकोसिस्टम का पेज, जिससे दिन रात प्रोपेगेंडा चलता है, उसने लिखा कि भारत में खड़े होकर तालिबानी विदेश मंत्री ने कहा कि बगराम एयरबेस अमेरिका को… Continue reading तालिबान से क्या हासिल करना है?

देवबंद में दिखा असली रंग

तालिबान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलने और प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दारूल उलूम देवबंद गए। मुस्लिमों का बड़ा इदारा है देवबंद, जहां मुत्तकी का भव्य स्वागत हुआ। मुत्तकी अपने इस स्वागत से अभिभूत थे। हजारों की संख्या में देवबंद के छात्र उनके स्वागत के लिए इकट्ठा… Continue reading देवबंद में दिखा असली रंग

पीके क्या राघोपुर से लड़ेंगे?

प्रशांत किशोर ने चर्चा करा दी है। वे शनिवार को राघोपुर गए। उन्होंने कहा कि यह एक विशेष क्षेत्र है क्योंकि यहां से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री जीतते रहे हैं। ध्यान रहे लालू प्रसाद वहां से विधायक रहे, राबड़ी देवी भी रहीं और तेजस्वी यादव अभी वही से विधायक हैं। प्रशांत किशोर ने यह भी… Continue reading पीके क्या राघोपुर से लड़ेंगे?

बिहार में सोशल मीडिया की ताकत

अंतिम तौर पर क्या होगा यह नहीं कहा जा सकता है लेकिन कम से कम अभी सोशल मीडिया ने कई लोगों की टिकट रुकवा दी। बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे अनेक लोगों को लेकर ऐसा अभियान चला कि पार्टियों को टिकट रोकनी पड़ी। इसमें जन सुराज पार्टी भी है और भाजपा भी… Continue reading बिहार में सोशल मीडिया की ताकत

हिंदुत्व की लाइन पर अजित पवार के विधायक

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने को भाजपा की हिंदुत्व की लाइन से दूर रखा है। वे स्वतंत्र राजनीति करते हैं। उन्होंने भाजपा के तमाम विरोध के बावजूद महाराष्ट्र विधानसभा में चुनाव में नवाब मलिक और उनकी बेटी के चुनाव लड़ाया था। उन्होंने अपने क्षेत्र में मुसलमानों को भरोसा दिलाया है कि वे… Continue reading हिंदुत्व की लाइन पर अजित पवार के विधायक

बिना विपक्ष के जेपीसी बना सकती है सरकार

गिरफ्तारी और 30 दिन की हिरासत पर मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और प्रधानमंत्री को पद से हटाने के लिए लाए संविधान संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी बनाने का काम अटका हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान का 130 संशोधन विधेयक संसद के मानसून सत्र के दौरान पेश किया था। उसी दिन… Continue reading बिना विपक्ष के जेपीसी बना सकती है सरकार

तेजस्वी का नौकरी का वादा नहीं चला

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू होने से पहले एक कमाल की घोषणा की। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि 14 नवंबर के नतीजों में उनकी सरकार बनेगी और वे 20 दिन के भीतर ऐसा कानून बनाएंगे, जिसके जरिए बिहार के हर परिवार के एक सदस्य… Continue reading तेजस्वी का नौकरी का वादा नहीं चला

पीके ने पहले ही मुस्लिम उतार दिए

प्रशांत किशोर ने वादे के मुताबिक नौ अक्टूबर को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। उन्होंने कहा था कि वे दूसरी सभी पार्टियों से पहले उम्मीदवार घोषित करेंगे, वह वादा उन्होंने पूरा कर दिया। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह वादा भी किया था कि वे मुस्लिम उम्मीदवार वही उतारेंगे, जहां राष्ट्रीय जनता… Continue reading पीके ने पहले ही मुस्लिम उतार दिए

असम में भाजपा को दूसरा झटका

बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद यानी बीटीसी के चुनाव में भाजपा और उसकी सहयोगी यूपीपीएल की हार के बाद सत्तारूढ़ भाजपा को दूसरा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता, चार बार के सांसद और नरेंद्र मोदी की सरकार में रेल राज्यमंत्री रहे राजन गोहेन ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा की… Continue reading असम में भाजपा को दूसरा झटका

स्वदेशी सोशल मीडिया का अभियान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीन दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऐलान किया कि वे अब अमेरिकी कंपनी गूगल की ईमेल सेवा जीमेल का इस्तेमाल नहीं करेंगे। उन्होंने जोहो मेल के इस्तेमाल की घोषणा की। इसके बाद बताया गया कि गृह मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि… Continue reading स्वदेशी सोशल मीडिया का अभियान

logo