राज्यसभा चुनाव दबाव बनाने का मौका

बिहार में 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव का इस्तेमाल सत्तारूढ़ गठबंधन की दोनों पार्टियां एक दूसरे पर दबाव डालने के लिए कर रही हैं तो दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन भी इसे दबाव की राजनीति के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। एक तरफ विपक्ष के साझा उम्मीदवार अमरेंद्रधारी सिंह हैं, जिनके पास सिर्फ… Continue reading राज्यसभा चुनाव दबाव बनाने का मौका

ऐसे संयोग होते रहते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ऐसे संयोग होते रहते हैं। उनकी सभाओं में कोई बच्ची या कोई व्यक्ति उनकी तस्वीर लेकर पहुंचता है और वह आगे बैठता है फिर उसे प्रधानमंत्री से मिलवाया जाता है। उनके काफिले के आगे एंबुलेंस आ जाने और उसे रास्ता दिए जाने का संयोग भी कई बार हो चुका है।… Continue reading ऐसे संयोग होते रहते हैं

एडी सिंह जीते तो महागठबंधन की सरकार!

वैसे तो तीन राज्यों की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है और सभी चुनाव दिलचस्प हैं लेकिन सबसे ज्यादा दिलचस्पी वाला और राजनीतिक रूप से अहम चुनाव बिहार का है। ओडिशा में निर्दलीय दिलीप रे की जीत हार से किसी को खास फर्क नहीं पड़ेगा। सरकार की सेहत पर तो निश्चित रूप से… Continue reading एडी सिंह जीते तो महागठबंधन की सरकार!

कांग्रेस विधायक विश्वसनीय क्यों नहीं हैं?

किसी जमाने में विधायकों को छिपाने के लिए रिसॉर्ट राजनीति की शुरुआत गुजरात से हुई थी और भाजपा के विधायकों को खजुराहो में छिपाया गया है। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। जब से गुजरात के दो नेताओं ने भाजपा की कमान संभाली है तब से भाजपा के विधायकों को छिपाने या रिसॉर्ट में ले… Continue reading कांग्रेस विधायक विश्वसनीय क्यों नहीं हैं?

पांच करोड़ खर्च करने वाला उम्मीदवार चाहिए

तमिलनाडु में विधानसभा या लोकसभा का चुनाव बहुत महंगा होता है। चुनाव प्रबंधन करने वाले एक बड़े रणनीतिकार ने बताया था कि वहां लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार दो-दो सौ करोड़ रुपए खर्च कर देते हैं। विधानसभा चुनाव में भी 25-30 करोड़ रुपए का खर्च आम बात है। सोचें, चुनाव आयोग ने लोकसभा के लिए 80… Continue reading पांच करोड़ खर्च करने वाला उम्मीदवार चाहिए

संसद में पश्चिम एशिया पर चर्चा होगी

संसद के बजट सत्र में अगले हफ्ते तीन दिन कामकाज होगा। उसके बाद चार दिन की छुट्टी है। उगाडी और ईद के साथ दो दिन की सप्ताहांत की छुट्टी होगी। सो, अगले हफ्ते वैसे भी कामकाज कम होना है। लेकिन सवाल है कि क्या अगले हफ्ते केंद्र सरकार पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा के… Continue reading संसद में पश्चिम एशिया पर चर्चा होगी

केरल में सीपीएम के लिए मुश्किल

केरल में अगले महीने विधानसभा का चुनाव होना है। सीपीएम के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी एलडीएफ के लिए बहुत कठिन मुकाबला है क्योंकि 10 साल से उसकी सरकार है। उसके खिलाफ एंटी इन्कम्बैंसी का माहौल है और लोकसभा चुनाव के बाद नगर निकाय चुनावों में भी पार्टी बुरी तरह से हारी है। ध्यान… Continue reading केरल में सीपीएम के लिए मुश्किल

एलपीजी संकट को मान क्यों नहीं रही सरकार!

यह कमाल की बात है कि चारों तरफ रसोई गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार मचा है और न केंद्र सरकार इसे स्वीकार रही है और न राज्यों की सरकारें स्वीकार कर रही हैं। उलटे केंद्र सरकार की ओर से एक वरिष्ठ महिला अधिकारी से बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करा कर मैसेज दिया गया कि सब… Continue reading एलपीजी संकट को मान क्यों नहीं रही सरकार!

राहुल और निलंबित सांसदों का क्या होगा?

अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद स्पीकर ओम बिरला लौट आए हैं। उनको अब रोजमर्रा के कामकाज के साथ दो अहम मसलों पर फैसला करना है। उनके सामने राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की ओर से पेश किया गया सब्सटेंसिव मोशन है और विपक्ष के आठ सांसदों के निलंबन का मामला है।… Continue reading राहुल और निलंबित सांसदों का क्या होगा?

बिहार में कांग्रेस का एक विधायक छह करोड़ का

पिछले साल के अंत में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टियों की ओर से किए गए खर्च का आंकड़ा सार्वजनिक हो गया है। जैसा कि इन दिनों हर चुनाव में हो रहा है, भाजपा ने सबसे ज्यादा 146 करोड़ रुपए खर्च किए। दिलचस्प बात यह है कि भाजपा ने अपने खर्च का 10 फीसदी यानी… Continue reading बिहार में कांग्रेस का एक विधायक छह करोड़ का

logo