झारखंड पर दिखेगा बिहार के झगड़े का असर!

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल का झगड़ा सिर्फ कांग्रेस के साथ नहीं है, बल्कि कम्युनिस्ट पार्टियों और साथ साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा से भी है। जेएमएम और राजद में तो जम कर जुबानी जंग हो रही है। दोनों पार्टियों के प्रवक्ता एक दूसरे के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जेएमएम के नेता… Continue reading झारखंड पर दिखेगा बिहार के झगड़े का असर!

महागठबंधन एकजुट होकर जाएगा चुनाव में!

गुरुवार, 23 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के मतदान के लिए नाम वापसी की आखिरी तारीख है। शाम तीन बजे तक स्पष्ट हो जाएगा कि कितनी सीटों पर महागठबंधन की पार्टियां ‘डैमेज कंट्रोल’ कर पाती हैं और कितनी सीटों पर ‘फ्रेंडली फाइट’ होती है। यह तय होने के बाद खबर… Continue reading महागठबंधन एकजुट होकर जाएगा चुनाव में!

कांग्रेस की नादानी और तेजस्वी का दांव

कांग्रेस पार्टी का पुनरूत्थान करने के लक्ष्य के साथ बिहार पहुंचे कृष्णा अल्लावरू कांग्रेस के संभवतः एकमात्र प्रभारी महासचिव हैं, जो वेतन पर नौकरी करते हैं। कांग्रेस उनको वेतन देती है। वे यूथ कांग्रेस में भी वेतन पर ही काम करते थे। तभी उन्होंने बिल्कुल कॉरपोरेट स्टाइल में बिहार में काम किया। उनको जो मैंडेट… Continue reading कांग्रेस की नादानी और तेजस्वी का दांव

कृत्रिम बारिश नहीं करा पाई दिल्ली सरकार

पहले से इस बात का अंदाजा था कि दिल्ली की भाजपा सरकार कृत्रिम बारिश के नाम पर सिर्फ बातें कर रही है। अगर कृत्रिम बारिश करा लेना इतना आसान होता है तो दिल्ली या दूसरे राज्यों में प्रदूषण और पानी की समस्या से निपटने के लिए पहले से ऐसा कराया जाता। सोचें, दिल्ली सरकार ने… Continue reading कृत्रिम बारिश नहीं करा पाई दिल्ली सरकार

उपचुनाव में कांग्रेस के साथ ओवैसी

कांग्रेस और दूसरी भाजपा विरोधी पार्टियां, जहां तक संभव होता है कि एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी से दूर रखती हैं। बिहार में ओवैसी और उनकी पार्टी ने इस बात का जी तोड़ प्रयास किया कि महागठबंधन से तालमेल हो जाए। ओवैसी की पार्टी पांच सीटें लेकर भी महागठबंधन में लड़ने को तैयार थी। लेकिन… Continue reading उपचुनाव में कांग्रेस के साथ ओवैसी

केंद्रीय सूचना आयोग लगभग खाली है

वैसे तो सभी राज्यों में सूचना आयोग खाली पड़े रहते हैं। सरकारें किसी न किसी बहाने सूचना आयुक्तों की नियुक्ति टालती रहती हैं। अगर मजबूरी में नियुक्ति करनी पड़ जाए तो सूचना अधिकार कार्यकर्ताओं या पत्रकारों की जगह रिटायर अधिकारियों को भर दिया जाता है ताकि वे सरकार के हिसाब से काम कर सकें। लेकिन… Continue reading केंद्रीय सूचना आयोग लगभग खाली है

राजद ने क्या सरेंडर कर दिया?

बिहार में इस बात की बहुत चर्चा हो रही है कि लालू प्रसाद के परिवार ने सरेंडर कर दिया है। कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव दोनों मायावती की गति को प्राप्त हुए हैं। गौरतलब है कि ऐन चुनाव के बीच दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद और तेजस्वी… Continue reading राजद ने क्या सरेंडर कर दिया?

पीके ने भी मैदान छोड़ दिया

एक तरफ राष्ट्रीय जनता दल के अदृश्य दबाव में सरेंडर करने की खबर है तो दूसरी ओर प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के भी मैदान छोड़ देने की चर्चा है। पिछले 10 दिन से प्रशांत किशोर लगभग पूरी तरह से मैदान से बाहर हैं। सोशल मीडिया पर उनका अभियान कमजोर हो गया है। पहले हजारों… Continue reading पीके ने भी मैदान छोड़ दिया

बीपीएफ को एनडीए में शामिल कराया

भारतीय जनता पार्टी को पिछले दिनों असम में बड़ा झटका लगा था। उसकी विरोधी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट यानी बीपीएफ ने बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद यानी बीटीसी का चुनाव जीत लिया था। भाजपा और उसकी सहयोगी यूपीपीएल की बुरी हार हुई थी। अब भाजपा ने बीपीएफ को ही अपने गठबंधन में शामिल कर लिया है। बीपीएफ के… Continue reading बीपीएफ को एनडीए में शामिल कराया

गोरखालैंड मामले में क्या करेंगी ममता?

अगले साल अप्रैल में पश्चिम बंगाल विधानसभा का चुनाव होने वाला है और उससे पहले भाजपा ने एक बड़ा दांव चल दिया है। केंद्र सरकार ने अलग गोरखालैंड राज्य बनाने के  मामले में अलग अलग समूहों से बात करने के लिए वार्ताकार नियुक्त कर दिया है। गौरतलब है कि बंगाल के उत्तरी हिस्से में अलग… Continue reading गोरखालैंड मामले में क्या करेंगी ममता?

logo