उपचुनाव में कांग्रेस के साथ ओवैसी

Categorized as राजनीति

कांग्रेस और दूसरी भाजपा विरोधी पार्टियां, जहां तक संभव होता है कि एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी से दूर रखती हैं। बिहार में ओवैसी और उनकी पार्टी ने इस बात का जी तोड़ प्रयास किया कि महागठबंधन से तालमेल हो जाए। ओवैसी की पार्टी पांच सीटें लेकर भी महागठबंधन में लड़ने को तैयार थी। लेकिन कांग्रेस, राजद और लेफ्ट तीनों ने एक स्वर में उनके साथ तालमेल के प्रस्ताव को ठुकराया। इनको लगता है कि अगर एक बार तालमेल कर लिया तो ओवैसी की पार्टी को भाजपा की बी टीम ठहराने का नैरेटिव हमेशा के लिए समाप्त को जाएगा। लेकिन वहीं ओवैसी अगर बिहार में महागठबंधन के उम्मीदवारों का समर्थन कर देते तो पार्टियां क्या करती?

ओवैसी ने कांग्रेस को ऐसी ही दुविधा में डाला है हैदराबाद में। ध्यान रहे हैदराबाद एमआईएम का गढ़ है। वही पर पार्टी और वही पर उसकी राजनीतिक जमीन है। वही से ओवैसी लगातार लोकसभा का चुनाव जीतते हैं और हैदराबाद लोकसभा की सभी छह विधानसभा सीटों पर भी उनकी पार्टी जीतती है। उस हैदराबाद की शहर की जुबली हिल्स सीट पर उपचुनाव हो रहा है और अपना उम्मीदवार देने की बजाय ओवैसी ने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन दिया है। ओवैसी का कहना है कि एक सीट की जीत हार से सरकार की सेहत पर फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन अगर वे कांग्रेस का साथ देते हैं तो भाजपा को हराया जा सकेगा। अब कांग्रेस को समझ में नहीं आ रहा है कि वह इस पर क्या करे? कांग्रेस न तो उनका समर्थन स्वीकार कर सकती है और न ठुकरा सकती है। दोनों ही स्थितियों में ओवैसी इस बात को बिहार के चुनाव में भुनाने की कोशिश करेंगे। अपने को भाजपा विरोधी और सेकुलर ठहराने के लिए वे इसका इस्तेमाल करेंगे।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस नेताओं के बयान से अखिलेश नाराज

October 2, 2026

उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं की ओर से दिए जा रहे बयानों से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव नाराज हैं। वे खासतौर से दो नेताओं से नाराज हैं। एक तो सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद हैं और दूसरे कांग्रेस के नए बने प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम हैं मसूद…

राहुल विकल्प बनने का मैसेज दे रहे हैं

October 2, 2026

यह कमाल की बात है कि राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ लड़ना है और उन्हीं से वैधता भी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में पार्टी नेताओं से कहा कि मोदी और शाह भी मानते हैं कि वे जाएंगे तो राहुल आएंगे। हालांकि राहुल ने यह बात एक खास…

अखिलेश ने धनराज को क्यों राज्यसभा दी?

October 2, 2026

यह ऐसा सवाल है, जिसका स्वंय अखिलेश यादव भी बहुत तार्किक और विश्वास करनेलायक जवाब नहीं दे सके। उनसे जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एक नई पीढ़ी के नेता को वे आगे ला रहे हैं। सवाल है क्या रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव के बेटों को संसद में भेजने से…

पंजाब में गलती दोहरा रही है कांग्रेस

October 2, 2026

कांग्रेस पार्टी पंजाब में वही गलती दोहरा रही है, जो उसने 2022 में की थी या 2025 में बिहार में की थी। ऐन चुनाव से पहले भाजपा पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग को बदल रही है। बताया जा रहा है कि वारिंग को इस बात की जानकारी दे दी गई है। यह…

महिला सुरक्षा : कानून के कागज़ और सड़क की सच्चाई !

October 2, 2026

भारत कानूनों की कमी से नहीं, उनके ईमानदार क्रियान्वयन की कमी से जूझ रहा है। दुनिया में कई ऐसे कई देश हैं जहाँ महिलाओं के प्रति अपराध पर कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाती है जिससे उन देशों ऐसे अपराध नहीं होते। जब तक पुलिस राजनीति से मुक्त नहीं होगी और अदालतें वर्षों का इंतजार…

logo