प्रशांत किशोर की राजनीति का क्या होगा?

वैसे तो प्रशांत किशोर ने कहा है कि वे बिहार की राजनीति में टिकेंगे। उन्होंने कुछ दिन पहले कहा था कि वे कोई भी काम 10 साल तक जरूर करते हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ में नौकरी की तो 10 साल तक किया। इसके बाद चुनाव प्रबंधन की कंपनी बना कर वह काम किया तो वह… Continue reading प्रशांत किशोर की राजनीति का क्या होगा?

बिना विपक्ष के साझा संसदीय समिति

यह भी आजाद भारत के इतिहास में सभवतः पहली बार हो रहा है कि समूचे विपक्ष के बहिष्कार के बाद भी संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी का गठन हो गया है। हालांकि पहले भी विपक्षी पार्टियां जेपीसी का बहिष्कार कर चुकी हैं। लेकिन तब भी मुख्य विपक्षी या विपक्ष की दूसरी बड़ी पार्टियां इसका हिस्सा… Continue reading बिना विपक्ष के साझा संसदीय समिति

उम्मीदवारों की कमाई की जांच होगी

यह बहुत दिलचस्प बात है कि सरकार की नजर उम्मीदवारों के हलफनामे पर है। आमतौर पर विधानसभा या लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार अपने नामांकन के साथ जो हलफनामा दाखिल करते हैं उसके आधार पर मीडिया में उसकी व्याख्या होती है। किसके ऊपर कितने मुकदमे हैं या किसके पास कितनी संपत्ति है या किसने कहां तक… Continue reading उम्मीदवारों की कमाई की जांच होगी

बंगाल में बूथों पर भाजपा के पास लोग नहीं

चुनाव आयोग ने जब से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के दूसरे चऱण का ऐलान किया और 12 राज्यों व केंद्र शासित राज्यों में इसकी शुरुआत हुई है तब से पश्चिम बंगाल में विवाद खत्म ही नहीं हो रहा है। एक तरफ चुनाव आयोग का दावा है कि 75 फीसदी मतदाताओं के… Continue reading बंगाल में बूथों पर भाजपा के पास लोग नहीं

संसदीय समिति में विस्फोट पर चर्चा नहीं

दिल्ली में लाल किले के सामने सोमवार, 10 नवंबर को भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस विस्फोट से पहले श्रीनगर से लेकर दिल्ली से सटे फरीदाबाद और लखनऊ से लेकर हैदराबाद तक व्हाइट कॉलर टेटर मॉड्यूल का खुलासा हुआ।… Continue reading संसदीय समिति में विस्फोट पर चर्चा नहीं

बीपीएफ, एआईयूडीएफ के बगैर कांग्रेस का गठबंधन

अगले साल के असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गठबंधन बनाना शुरू कर दिया है। हालांकि चुनाव से पहले ही कांग्रेस को एक झटका यह लगा कि पिछले चुनाव में उसकी सहयोगी रही बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट यानी बीपीएफ को भाजपा ने अपने साथ शामिल कर लिया है। इस बार बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद, बीटीसी के… Continue reading बीपीएफ, एआईयूडीएफ के बगैर कांग्रेस का गठबंधन

एनसीपी के दोनों खेमे एक साथ आए

एनसीपी प्रमुख और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार के जमीन विवाद में भले शरद पवार ने यह लाइन पकड़ी की इस मामले की जांच होनी चाहिए लेकिन राजनीतिक रूप से अजित पवार और शरद पवार खेमा नजदीक आ रहा है। जमीन के मामले में भी शरद पवार की बेटी सुप्रिया… Continue reading एनसीपी के दोनों खेमे एक साथ आए

डीकेएस और सिद्धारमैया दिल्ली आ रहे हैं

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बने ढाई साल हो गए हैं और इसके साथ ही ढाई साल में सत्ता डीके शिवकुमार के हाथ में ट्रांसफर होने की चर्चा भी तेज हो गई है। राज्य में कांग्रेस पार्टी और सिद्धारमैया सरकार के मंत्री साफ साफ दो खेमों में बंटे हैं। इस खेमेबंदी के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया… Continue reading डीकेएस और सिद्धारमैया दिल्ली आ रहे हैं

ऑपरेशन सिंदूर 2.0 होगा क्या?

ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ फिर कोई सैन्य कार्रवाई हो सकती है। ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की संभावना जताई जा रही है। इस संभावना का एक कारण तो यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से आतंकवादियों को अंग्रेजी में चेतावनी दी है। दिल्ली में लाल किले के सामने हुए भीषण विस्फोट… Continue reading ऑपरेशन सिंदूर 2.0 होगा क्या?

मीडिया समूहों की एक्जिट पोल से दूरी

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कोई 20 एक्जिट पोल अनुमान आए हैं, जिनको अलग अलग चैनलों पर दिखाया गया। इसके अलावा सोशल मीडिया में सैकड़ों की संख्या में एक्जिट पोल आए। अनेक यूट्यूब चैनल्स ने अपना अनुमान बताया। लेकिन एक बार फिर दिखा कि देश के बड़े मीडिया समूह एक्जिट पोल से दूर रहे। एक… Continue reading मीडिया समूहों की एक्जिट पोल से दूरी

logo