चुनावी राज्यों में पैसा बांटने की होड़

यह बड़ा सवाल है कि क्या चुनाव जीतने के लिए कुछ भी वादा किया जा सकता है? जो सरकार में है वह खुले दिल से खजाना लुटा रहा है और जो विपक्ष में है वह उससे ज्यादा खुले दिल से खजाना लुटाने का ऐलान कर रहा है। पश्चिम बंगाल के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी… Continue reading चुनावी राज्यों में पैसा बांटने की होड़

मुंबई हाई कोर्ट ने हकीकत बताई

एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि उसकी सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने तीन तीन हजार रुपए देगी। दूसरी ओर महाराष्ट्र सरकार मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना का पैसा देने में इतना परेशान हो गई है कि बाकी योजनाओं के लिए पैसे नहीं बच… Continue reading मुंबई हाई कोर्ट ने हकीकत बताई

अखंड जोत की जगह कृत्रिम ‘ज्योति स्वरूप’

अयोध्या में राममंदिर में एक ‘ज्योति स्वरूप’ स्थापित करने की जानकारी देने का एक पोस्ट सोशल मीडिया में आया है। इसे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से पोस्ट किया गया है। इसमें दिखाया जा रहा है कि पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ साधु, संत, प्रशासक आदि मिल कर एक कृत्रिम ‘ज्योति स्वरूप’ स्थापित कर… Continue reading अखंड जोत की जगह कृत्रिम ‘ज्योति स्वरूप’

कांग्रेस के लिए चुनाव समाप्त हो गया

अभी देश के दो बड़े राज्यों में चुनाव होना है। पश्चिम बंगाल की 152 और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि बंगाल की बची हुई 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धुआंधार चुनावी रैलियां हो रही हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह… Continue reading कांग्रेस के लिए चुनाव समाप्त हो गया

हिमंता के खिलाफ क्या भितरघात है?

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ मतदान से दो दिन पहले कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उसकी बातें बहुत डैमेजिंग थी। सरमा ने बहादुरी से उन आरोपों का सामना किया और जैसी उनकी प्रकृति है उन्होंने 24 घंटे के अंदर पुलिस दिल्ली भेज दी। पवन खेड़ा को भी पता… Continue reading हिमंता के खिलाफ क्या भितरघात है?

कांग्रेस विधायक को अयोग्य ठहराने का विवाद

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के एक विधायक राजेंद्र भारती के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत ने सजा सुनाई और उसी दिन आधी रात को विधानसभा का सचिवालय खुलवा कर उनकी सदस्यता समाप्त की गई। दतिया के विधायक राजेंद्र भारती को बैंक फ्रॉड के एक केस में दिल्ली की अदालत ने तीन साल की सजा सुनाई… Continue reading कांग्रेस विधायक को अयोग्य ठहराने का विवाद

विजयन की हिंदू राजनीति भारी पड़ी है

केरल में सीपीएम और खास कर मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन के लिए इस बार का चुनाव मुश्किल वाला था। वे इस भरोसे में थे कि जैसे पिछली बार 2019 में लोकसभा चुनाव हारे और 2021 में विधानसभा जीत गए उसी तरह इस बार भी केरल के लोगों ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जीता दिया है… Continue reading विजयन की हिंदू राजनीति भारी पड़ी है

तमिलनाडु में टीवीके और एनटीके पर नजर

तमिलनाडु में सीधा मुकाबला डीएमके और अन्ना डीएमके गठबंधन में है। डीएमके नेता और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन 12 से ज्यादा पार्टियों का सेकुलर प्रोग्रेसिव अलायंस बनाया है। उन्होंने अपनी सीटें पहले से कुछ कम की हैं और बाकी पार्टियों को एडजस्ट किया है। वे विजयकांत की पत्नी प्रेमलता को भी अलायंस में ले आए हैं,… Continue reading तमिलनाडु में टीवीके और एनटीके पर नजर

उप सभापति की समस्या सुलझ गई क्या?

जनता दल यू के हरिवंश नारायण सिंह रिटायर हो रहे थे तो केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के सामने एक बड़ी समस्या थी कि किसको राज्यसभा का उप सभापति बनाया जाएगा। पहले से चली आ रही परंपरा के मुताबिक भाजपा विपक्षी पार्टियों में से किसी को यह पद देना नहीं चाहती है और थोड़े… Continue reading उप सभापति की समस्या सुलझ गई क्या?

अर्जुन सिंह का फॉर्मूला महिला आरक्षण में

केंद्र सरकार महिला आरक्षण लागू करने जा रही है। अगले लोकसभा चुनाव यानी 2029 में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू हो जाएगा। लोकसभा के साथ जिन राज्यों के चुनाव होते हैं वहां भी आरक्षण लागू हो जाएगा। उसके बाद हर राज्य के चुनाव में यह लागू होगा। पुराने फॉर्मूले के हिसाब से इसे… Continue reading अर्जुन सिंह का फॉर्मूला महिला आरक्षण में

logo