बिहार पर क्या असर होगा?

पहले ऐसा लग रहा था कि भाजपा को अब उत्तर प्रदेश में कुर्मी राजनीति करने की जरुरत नहीं है। ऐसा मानने का कारण यह था कि बिहार में भाजपा ने हाल के दिनों के सबसे बड़े कुर्मी नेता नीतीश कुमार को मुंख्यमंत्री बनाया है। उनके नाम पर बिहार का चुनाव लड़ा गया और एतिहासिक जनादेश… Continue reading बिहार पर क्या असर होगा?

संजय यादव के साथ तेजस्वी से भी नाराजगी

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल में सब कुछ ठीक नहीं है। चुनाव नतीजों के बाद कई दिन तक समीक्षा बैठक हुई, जिसमें पार्टी के नेताओं ने खुल कर नाराजगी जाहिर ती। बैठक में शामिल एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि कोई सात दिन तक अलग अलग प्रमंडलों की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों… Continue reading संजय यादव के साथ तेजस्वी से भी नाराजगी

हुमायूं कबीर के खिलाफ उतरी भाजपा

इस बात का इंतजार छह दिसंबर से हो रहा था कि कब भारतीय जनता पार्टी सामने आकर तृणमूल से निकाले गए विधायक हुमायूं कबीर से बाबरी मस्जिद बनवाने पर बयान देती है। पार्टी अब खुल कर इसके विरोध में आ गई है। भाजपा के नेता अर्जुन सिंह खुल कर कहा है कि इस बाबरी मस्जिद… Continue reading हुमायूं कबीर के खिलाफ उतरी भाजपा

ममता को मुस्लिम शायद ही छोड़ें

पश्चिम बंगाल में चुनाव है और उससे पहले एक बार फिर मुस्लिम वोट बांटने की राजनीति शुरू हो गई है। यह पता नहीं है कि इसके पीछे कोई डिजाइन है या यह स्वाभाविक रूप से हो रहा है। लेकिन मुर्शिदाबाद के हुमायूं कबीर ने जैसी राजनीति शुरू की है वह उसी राजनीति का विस्तार है,… Continue reading ममता को मुस्लिम शायद ही छोड़ें

अकाली दल और भाजपा का तालमेल होगा!

पंजाब विधानसभा चुनाव में अब एक साल से थोड़ा ज्यादा समय बचा है। 2027 के मार्च में विधानसभा चुनाव होने वाला है। उससे पहले अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी में तालमेल की अटकलें शुरू हो गई हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि दोनों पार्टियों में बैक चैनल वार्ता शुरू हो गई है। कहा… Continue reading अकाली दल और भाजपा का तालमेल होगा!

किस्तों में बढ़ाई जा रही है एसआईआर की तारीख

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की अंतिम समय सीमा एक बार फिर बढ़ाई गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी ने दो हफ्ते का और समय देने का आग्रह किया था। कुछ और राज्यों ने इस तरह का अनुरोध किया था तो चुनाव आयोग ने एक बार फिर एसआईआर की समय… Continue reading किस्तों में बढ़ाई जा रही है एसआईआर की तारीख

राहुल ने सूची में ओबीसी, एससी, एसटी की तलाश की

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को केंद्रीय सूचना आयुक्त के चयन के लिए हुई तीन सदस्यीय कमेटी की बैठक में शामिल हुए। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ राहुल गांधी शामिल हुए। बंद कमरे में हुई इस बैठक में मुख्य सूचना आयुक्त के साथ साथ आठ अन्य सूचना… Continue reading राहुल ने सूची में ओबीसी, एससी, एसटी की तलाश की

पलानीस्वामी ने अपना दांव चल दिया

एक तरफ भाजपा की ओर से तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम को वापस अन्ना डीएमके में शामिल कराने या किसी तरह से एनडीए में लाने की कोशिश हो रही है तो दूसरी ओर अन्ना डीएमके नेता ई पलानीस्वामी ने अपना दांव चल दिया। इससे पहले ही भाजपा के नेताओं की ओर से दबाव बने… Continue reading पलानीस्वामी ने अपना दांव चल दिया

गठबंधन बचाने की जिम्मेदारी कांग्रेस की

मंगलवार, नौ दिसंबर को कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की 79वां जन्मदिन था। कांग्रेस ने संसद भवन में उनका जन्मदिन बनाया, जिसकी एक तस्वीर मीडिया और सोशल मीडिया में वायरल हुई। इसमें सहयोगी पार्टियों के नेता भी शामिल हुए और बाद में अखिलेश यादव ने उसकी तस्वीर भी साझा की। क्या यह कांग्रेस… Continue reading गठबंधन बचाने की जिम्मेदारी कांग्रेस की

राहुल और प्रियंका के भाषण की तुलना

संसद के शीतकालीन सत्र में वंदे मातरम् पर चर्चा में प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिस्सा लिया और चुनाव सुधारों पर राहुल गांधी ने भाषण दिया। पहले सोमवार को प्रियंका का भाषण हुआ और मंगलवार को राहुल बोले। सोमवार को प्रियंका के भाषण के बाद से ही उसकी तारीफ शुरू हो गई थी और सोशल मीडिया… Continue reading राहुल और प्रियंका के भाषण की तुलना

logo