अमेरिका में मिलती रहेगी जन्मजात नागरिकता

नई दिल्ली। अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक और बड़ा झटका दिया है। दुनिया भर के देशों पर जैसे को तैसा टैरिफ लगाने के फैसले को अवैध घोषित करने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने जन्मजात नागरिकता के नियम पर रोक लगाने के राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले को अमान्य कर दिया… Continue reading अमेरिका में मिलती रहेगी जन्मजात नागरिकता

जनरल धीरज सेठ ने नए सेना प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभाला

वरिष्ठ सैन्य अधिकारी जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को नए सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उनके नाम पश्चिमी मोर्चे पर सेना की दो अभियानगत सैन्य कमान के नेतृत्व की विशिष्ट उपलब्धि दर्ज है। जनरल सेठ ने 13 लाख सैनिकों वाली सेना की कमान ऐसे समय में संभाली है जब वह सीमाओं पर चुनौतियों… Continue reading जनरल धीरज सेठ ने नए सेना प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभाला

पाकिस्तान : पंजाब सूबे में 14 कैदी जेल ले जाते समय फरार

पाकिस्तान के पंजाब सूबे में अडियाला जेल ले जाते समय कम से कम 14 विचाराधीन कैदी फरार हो गए। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को यह खबर दी। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की खबर के मुताबिक पुलिस चार कैदियों को पकड़ने में कामयाब रही जबकि बाकी 10 को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। खबर… Continue reading पाकिस्तान : पंजाब सूबे में 14 कैदी जेल ले जाते समय फरार

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में चंपत राय का बयान दर्ज, जांच जारी

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन के मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बयान दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटनाक्रम उस समय हुआ है, जब कुछ दिन पहले चंपत राय ने… Continue reading राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में चंपत राय का बयान दर्ज, जांच जारी

फड़नवीस क्या उद्धव के संकटमोचन बनेंगे

वैसे तो पूरे देश की ही राजनीति दिलचस्प हो गई है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि भाजपा के अंदर का भितरघात खुल कर दिखने लगा है। नेताओं की महत्वाकांक्षाएं आपस में टकराने लगी हैं, जिससे अंदर की खबरें बाहर जा रही हैं और किसी न किसी की शह से अखबारों में खबरें छप… Continue reading फड़नवीस क्या उद्धव के संकटमोचन बनेंगे

अमेरिका-ईरान ने जंग रोकी

नई दिल्ली। तीन दिन के बाद एक बार फिर अमेरिका और ईरान ने जंग रोक दी है। साथ ही यह सहमति भी बनी है कि दोनों देशों के बीच वार्ता जारी रहेगी। हालांकि वार्ता के समय और स्थान को लेकर संशय है। कई रिपोर्ट में बताया गया है कि मंगलवार को कतर में दोनों देशों… Continue reading अमेरिका-ईरान ने जंग रोकी

भारतीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा ईरान

नई दिल्ली। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलाई के पहले हफ्ते में होगा। उनके राजकीय अंतिम संस्कार में भारत का एक प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। बताया जा रहा है कि भारत की ओर से बिहार के राज्यपाल जनरल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा शामिल होंगे। गौरतलब है… Continue reading भारतीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा ईरान

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक जल्द

लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक अब पांच दिन पहले ही होगी। पहले यह बैठक 11 जुलाई को होने वाली थी लेकिन अब छह जुलाई को ही बैठक होगी। तारीख के साथ साथ बैठक की जगह भी बदल दी गई है। पहले यह बैठक मणि रामदास जी की छावनी में होने वाली थी।… Continue reading राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक जल्द

सेशेल्स में भारतीय मूल के लोगों से मिले मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सेशेल्स में भारतीय समुदाय के लोगों से मिले। अपनी तीन दिन यात्रा के आखिरी दिन सोमवार को उन्होंने भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात की। उन्होंने विक्टोरिया में प्रवासी भारतीयों से बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। प्रधानमंत्री ने अरुल मिहु नवशक्ति विनायकर मंदिर में… Continue reading सेशेल्स में भारतीय मूल के लोगों से मिले मोदी

असम और अरुणाचल में बाढ़ से हजारों बेघर

गुवाहाटी। असम और अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से स्थिति बिगड़ती जा रही है। दोनों राज्यों के हजारों लोग बेघर हो गए हैं और हजारों करोड़ रुपए के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। अरुणाचल प्रदेश के 12 जिलों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। असम में लेकू नदी के उफान से… Continue reading असम और अरुणाचल में बाढ़ से हजारों बेघर

logo