बांग्लादेश का हित सबसे पहले: तारिक

ढाका। बांग्लादेश आम चुनाव में शुक्रवार को मिली बड़ी जीत के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी के अध्यक्ष तारिक रहमान ने शनिवार को मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने भारत और बांग्लादेश के संबंधों से जुड़े एक सवाल पर कहा कि वे बांग्लादेश के हितों को सबसे ऊपर रखेंगे। अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में… Continue reading बांग्लादेश का हित सबसे पहले: तारिक

ट्रेड डील को राहुल ने ट्रैप बताया

नई दिल्ली। लोकसभा में दिए राहुल गांधी के भाषण को लेकर भले भाजपा की ओर से सब्सटेंसिव मोशन लाकर उनकी सदस्यता खत्म करने की पहल की गई है लेकिन राहुल इस मसले पर चुप नहीं हो रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर भारत और अमेरिका के बीच हुई व्यापार संधि को ट्रैप बताया। लोकसभा में… Continue reading ट्रेड डील को राहुल ने ट्रैप बताया

पन्नू मामले में निखिल गुप्ता ने गुनाह कबूल किया

नई दिल्ली। सिख फॉर जस्टिस बनाने वाले खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। शुक्रवार को निखिल गुप्ता ने अमेरिका की एक अदालत के सामने अपना अपराध स्वीकार किया। उसे 24 साल की सजा होगी, जिसका औपचारिक… Continue reading पन्नू मामले में निखिल गुप्ता ने गुनाह कबूल किया

इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर उतरा मोदी का विमान

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम पहुंचे तो उन्होंने एक इतिहास बनाया। मोदी चाबुआ हवाईअड्डे पर अपने विशेष विमान से उतरे और वहां से भारतीय वायु सेना के सी-130 विमान में सवार हुआ। उनका विमान डिब्रूगढ़ के मोरन बाईपास पर बने इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर उतरा। पहली बार भारत के किसी प्रधानमंत्री को लेकर… Continue reading इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर उतरा मोदी का विमान

शंकराचार्य ने योगी को दिया जवाब

वाराणसी। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब दिया और उनके ऊपर पलटवार किया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शनिवार को वाराणसी में कहा कि सनातन धर्म में शंकराचार्य की पहचान किसी राजनीतिक प्रमाणपत्र से नहीं होती। उन्होंने कहा कि सरकार या कोई… Continue reading शंकराचार्य ने योगी को दिया जवाब

अमेरिका के कोलोराडो में विमान दुर्घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत

अमेरिका के कोलोराडो राज्य के स्टीमबोट स्प्रिंग्स में एक विमान दुर्घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। संघीय विमानन प्रशासन की शुरुआती रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने एक्स पर बताया कि वह इस हादसे की जांच… Continue reading अमेरिका के कोलोराडो में विमान दुर्घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत

सीएम हिमंत ने असम आगमन पर पीएम मोदी का स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपनी यात्रा के दौरान असम को कई बड़ी सौगातें देंगे। उनके असम आगमन पर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया है।  मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव की पवित्र धरती पर… Continue reading सीएम हिमंत ने असम आगमन पर पीएम मोदी का स्वागत किया

बांग्लादेश में तारिक बनेंगे पीएम

नई दिल्ली। बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी ने बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद पार्टी के प्रमुख तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है। 17 साल के निर्वासन के बाद 25 जनवरी 2026 को ढाका लौटे तारिक रहमान महज 20 दिन के बाद प्रधानमंत्री की… Continue reading बांग्लादेश में तारिक बनेंगे पीएम

संसद में किसान संगठनों से मिले राहुल

नई दिल्ली। किसानों का मुद्दा उठाने और अमेरिका के साथ भारत की व्यापार संधि में किसानों के हितों से समझौता करने के आरोप लगाने के बाद राहुल गांधी ने शुक्रवार को कई किसान संगठनों के नेताओं से मुलाकात की। राहुल शुक्रवार को संसद भवन परिसर में देश भर के किसान संगठनों के नेताओं से मिले।… Continue reading संसद में किसान संगठनों से मिले राहुल

मोदी और ममता ने दी बधाई

नई दिल्ली। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे फोन पर बात की और बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘तारिक रहमान से बात करके बहुत खुशी हुई। मैंने उन्हें बांग्लादेश चुनावों… Continue reading मोदी और ममता ने दी बधाई

logo