चढ़ावा चोरी पर संघ ने चुप्पी तोड़ी

नई दिल्ली। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी को लेकर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। संघ ने अपने पहले बयान में इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना कहा है और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। गौरतलब है कि मंदिर का प्रबंधन जिस श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र… Continue reading चढ़ावा चोरी पर संघ ने चुप्पी तोड़ी

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे दिग्विजय

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक और पदयात्रा की तैयारी कर रहे हैं। वे नर्मदा परिक्रमा कर चुके हैं। अब उन्होंने ऐलान किया है कि वे महाकाल की नगरी उज्जैन से श्रीराम की नगरी अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी की घटना को लेकर… Continue reading उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे दिग्विजय

विपक्ष ने जारी की चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत को लिखी चिट्ठी शुक्रवार को सार्वजनिक की। विपक्ष की 23 पार्टियों और राज्यसभा के निर्दलीय सांसद कपिल सिब्बल के दस्तखत वाली यह चिट्ठी 28 जून को चीफ जस्टिस को भेजी थी। इस चिट्ठी में विपक्ष ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता… Continue reading विपक्ष ने जारी की चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी

पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा शुरू

श्रीनगर। अमरनाथ की पवित्र गुफा की 57 दिन की यात्रा शुक्रवार से शुरू हो गई। शुक्रवार को यात्रियों का पहला जत्था गांदरबल जिले के बालटाल और अनंतनाग जिले के पहलगाम बेस कैंप से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में 4,822 श्रद्धालु शामिल हैं। ये श्रद्धालु गुरुवार को बेस कैंप में… Continue reading पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा शुरू

सीरिया की राजधानी के एक कैफ़े में विस्फोटक उपकरण में धमाका, नौ लोगों की मौत

सीरिया की राजधानी दमिश्क के एक कैफ़े में बृहस्पतिवार को एक विस्फोटक उपकरण में धमाका हुआ, जिससे कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। सीरिया के सरकारी ‘अल-इखबारिया’ नेटवर्क की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने बताया कि मुख्य अदालत परिसर के पास हुए इस विस्फोट… Continue reading सीरिया की राजधानी के एक कैफ़े में विस्फोटक उपकरण में धमाका, नौ लोगों की मौत

सोनम रघुवंशी को जमानत देने के आदेश पर रोक से उच्चतम न्यायालय का इनकार

उच्चतम न्यायालय ने 2025 में हनीमून के दौरान पति की हत्या करने की आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत देने के मेघालय उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति शील नागू की पीठ ने उच्च न्यायालय के आदेश पर आपत्ति जताई, लेकिन यह कहते… Continue reading सोनम रघुवंशी को जमानत देने के आदेश पर रोक से उच्चतम न्यायालय का इनकार

ई-रिक्शा को दूर से बंद करने वाले ऐप पर सरकार सख्त, दो ऐप हटाए गए

चीन के स्मार्टफोन ऐप बैट-बीएमएस के जरिये ई-रिक्शा को दूर से (रिमोट) बंद किए जाने की खबरों के बीच सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसे दो ऐसे ऐप की जानकारी मिली जिन्हें ऐप स्टोर से हटा दिया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि ऐप स्टोर को आवश्यक सतर्कता बरतनी… Continue reading ई-रिक्शा को दूर से बंद करने वाले ऐप पर सरकार सख्त, दो ऐप हटाए गए

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बस के खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पेशावर जा रही बस बलूचिस्तान के क्वेटा से… Continue reading पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बस के खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

कौशांबी में एलपीजी टैंकर में आग लगने से मृतको की संख्या बढ़कर पांच हुई, दो और टोल कर्मियों की मौत

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज टोल प्लाजा पर पिछले हफ्ते एलपीजी टैंकर में लगी आग में दो टोल कर्मियों की इलाज के दौरान मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कोखराज टोल प्लाजा प्रबंधक अनूप कुमार पांडे ने बताया कि रायबरेली… Continue reading कौशांबी में एलपीजी टैंकर में आग लगने से मृतको की संख्या बढ़कर पांच हुई, दो और टोल कर्मियों की मौत

राममंदिर दान गबन: एसआईटी मंदिर ट्रस्ट के पिछले पांच साल के खातों का दोबारा ऑडिट करेगी

अयोध्या में राम मंदिर में दान के कथित गबन की जांच कर रहा विशेष जांच दल (एसआईटी) श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पिछले पांच वर्षों के खातों का फिर से ऑडिट करेगा क्योंकि प्रारंभिक जांच में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं का संकेत मिला है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों… Continue reading राममंदिर दान गबन: एसआईटी मंदिर ट्रस्ट के पिछले पांच साल के खातों का दोबारा ऑडिट करेगी

logo