मोदी के यूपी पहुंचने का भी नैरेटिव

भारतीय जनता पार्टी का आईटी सेल भले अभी बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। लेकिन न्यूज साइकिल में बने रहने का प्रयास उसकी ओर से लगातार होता है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चुनाव क्षेत्र वाराणसी पहुंचे तो यह कोई अनहोनी बात नहीं है। प्रधानमंत्री घूमते ही रहते हैं और वाराणसी तो… Continue reading मोदी के यूपी पहुंचने का भी नैरेटिव

अनिल अग्रवाल ने दूसरा मोर्चा खोला

वेदांता के मालिक अनिल अग्रवाल चुप नहीं बैठ रहे हैं। एक तरफ उनको घेरने और कमजोर करने के प्रयासों की खबर आ रही है तो दूसरी ओर वे नया मोर्चा खोल रहे हैं। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ में वेदांता के थर्मल पावर प्लांट में विस्फोट हो गया था, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई। हैरानी… Continue reading अनिल अग्रवाल ने दूसरा मोर्चा खोला

पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग से क्या होगा ?

पर्यावरण को फायदा, ऊर्जा सुरक्षा की मज़बूती और किसानों की आय में बढ़ोतरी कुछ फ़ायदे ज़रूर हैं। लेकिन इसके साथ ही आम आदमी की जेब और पुराने वाहनों की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अगर नीति संतुलित रही, तो यह ‘विन-विन’ निर्णय साबित हो सकता है। वरना, माइलेज का नुकसान और महंगाई का… Continue reading पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग से क्या होगा ?

इसके बावजूद नहीं बदलेंगे केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल क्या अब सबक लेंगे? संदेह है। उनको लग रहा है कि विचारधारा विहीन जो राजनीति उन्होंने शुरू की है उसमें नुकसान कम हैं और कामयाबी ज्यादा है। अगर कोई उनको समझाना चाहे तो वे बड़े सहज अंदाज में कह सकते हैं कि अपने रास्ते पर चल कर दो राज्यों में उन्होंने सरकार बनाई।… Continue reading इसके बावजूद नहीं बदलेंगे केजरीवाल

एक्जिट पोल में बंगाल में भगवा

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में दूसरे और आखिरी चरण का मतदान समाप्त होने के बाद बुधवार की शाम को सर्वे करने वाली एजेंसियों और मीडिया समूहों ने एक्जिट पोल के अनुमान जारी कर दिए। एक्जिट पोल के अनुमानों में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। पहली बार भारतीय जनता पार्टी… Continue reading एक्जिट पोल में बंगाल में भगवा

स्टालिन-सरमा फिर जीतेंगे, केरल में कांग्रेस को सत्ता

नई दिल्ली। एक्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक असम और तमिलनाडु में यथास्थिति रहेगी, जबकि केरल में सत्ता बदल सकती है। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाले यूडीएफ की केरल की सत्ता में वापसी हो सकती है। बुधवार, 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के दूसरे और आखिरी चरण का मतदान समाप्त होने के बाद सर्वे करने… Continue reading स्टालिन-सरमा फिर जीतेंगे, केरल में कांग्रेस को सत्ता

बंगाल में 92 फीसदी मतदान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दूसरे और आखिरी चरण की 142 सीटों पर 92 फीसदी मतदान हुआ है। हिंसा की छिटपुट घटनाओं के अलावा मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। दूसरे चऱण में उत्तर व दक्षिण 24 परगना, हुगली, हावड़ा, नदिया, पूर्वी बर्धमान की 142 सीटों पर बुधवार को मतदान हुआ। शाम छह बजे मतदान… Continue reading बंगाल में 92 फीसदी मतदान

ट्रंप ने राइफल लेकर ईरान को चेताया

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने ईरान को चेतावनी देने के लिए अजीबोगरीब तरीका आजमाया। राष्ट्रपति ट्रंप ने राइफल हाथ में लेकर एक तस्वीर जारी की और ईरान को धमकी देते हुए कहा कि जल्दी समझदार बनो, अब ज्यादा देर नरमी नहीं बरती जाएगी। ट्रंप ने यह… Continue reading ट्रंप ने राइफल लेकर ईरान को चेताया

यूपी के सबसे लंबे एक्सप्रेस वे का उद्घाटन

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया। हरदोई में हुए एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद इसे जनता के लिए खोल दिया गया। यह पहला एक्सप्रेस वे है, जिस पर चलने के लिए बाइक सवारों को भी टोल टैक्स… Continue reading यूपी के सबसे लंबे एक्सप्रेस वे का उद्घाटन

इतनी निर्भरता ठीक नहीं

चीन पर भारत की प्रमुख निर्भरता उपभोक्ता वस्तुओं के मामले में नहीं, बल्कि घरेलू उत्पादन के क्षेत्र में है। इसका मतलब है कि भारत का कारखाना क्षेत्र चीन से आए पाट-पुर्जों और रासायनिक सामग्रियों पर अत्यधिक निर्भर हो चुका है। चीन पर भारत की कारोबारी निर्भरता चिंताजनक स्तर तक पहुंच गई है। सवाल सिर्फ बढ़ते… Continue reading इतनी निर्भरता ठीक नहीं

logo