दिल्ली एमसीडी उपचुनाव: 12 वार्डों में भाजपा 7 पर जीती

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित हो गए हैं। सभी 12 सीटों में से भाजपा ने 7 सीट, आम आदमी पार्टी ने 3 और कांग्रेस और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने 1-1 सीट पर जीत दर्ज की है। इस चुनाव में भाजपा को 2 सीटों का नुकसान हुआ है।   उपचुनाव के… Continue reading दिल्ली एमसीडी उपचुनाव: 12 वार्डों में भाजपा 7 पर जीती

बिहार, झारखंड में बदलाव की बेकार चर्चा

यह कमाल की बात है कि बिहार में अभी अभूतपूर्व जनादेश के साथ नई सरकार बनी है लेकिन बनने के साथ साजिश थ्योरी की चर्चा शुरू हो गई है। झारखंड में भी हेमंत सोरेन की सरकार पिछली बार से ज्यादा बड़े बहुमत से बनी है लेकिन सरकार के एक साल पूरा होते होते वहां भी… Continue reading बिहार, झारखंड में बदलाव की बेकार चर्चा

महाराष्ट्र में भी साजिश थ्योरी की चर्चा

बिहार और झारखंड की तरह महाराष्ट्र में भी साजिश थ्योरी की बड़ी चर्चा है। पहली चर्चा यह है कि एकनाथ शिंदे की पार्टी टूटने जा रही है। इस थ्योरी को उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के नेता हवा दे रहे हैं। उद्धव ठाकरे की शिव सेना के सांसद संजय राउत और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष… Continue reading महाराष्ट्र में भी साजिश थ्योरी की चर्चा

हार के असली कारण नहीं सुन रहे कांग्रेस नेता

दिल्ली में बैठक के बाद पटना में कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। दोनों बैठकों का लब्बोलुआब यह है कि कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता हार के असली कारणों पर चर्चा ही नहीं करना चाह रहे हैं, जबकि हारे हुए उम्मीदवार और जिलों के नेता चाहते हैं कि असली कारणों पर बात हो। पटना में सोमवार… Continue reading हार के असली कारण नहीं सुन रहे कांग्रेस नेता

शशि थरूर चाहते हैं कि पार्टी कार्रवाई करे

केरल की तिरूवनंतपुरम सीट से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने कांग्रेस नेतृत्व की परेशानी बढ़ाई है। अगले साल अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले थरूर की राजनीति कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकती है। वे लगातार कांग्रेस पार्टी से अलग लाइन पर बयान दे रहे हैं और कांग्रेस से दूरी भी बना रहे… Continue reading शशि थरूर चाहते हैं कि पार्टी कार्रवाई करे

बंगाल में चुनाव आयोग की चुनौतियां

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग के सामने एक चुनौती नहीं है। उसके सामने कई चुनौतियां हैं। हर दिन नई नई चुनौती सामने आ रही है। सरकार की ओर से असहयोग, अधिकारियों का असहयोग, बूथ लेवल अधिकारियों यानी बीएलओ का संगठन बना कर विरोध प्रदर्शन करना आदि चुनौतियों से तो चुनाव आयोग निपट ही रहा था… Continue reading बंगाल में चुनाव आयोग की चुनौतियां

राजकोष में लगी सेंध

कहा गया था कि जीएसटी में कटौती से बाजार में खरीदारी इतनी ज्यादा बढ़ेगी कि सरकार के कर राजस्व में असल में इजाफा होगा। लेकिन जीएसटी वसूली के अक्टूबर के आंकड़ों ने इस उम्मीद पर पानी फेर दिया है। एक ही दिन आई तीन खबरों ने उस गुब्बारे में पिन चुभो दी है कि जिसे… Continue reading राजकोष में लगी सेंध

गले पड़ा एक ‘साथी’

ऐसे सारे निर्णय बिना किसी सार्वजनिक बहस के लिए जा रहे हैं। अतः इस अंदेशे में दम है कि भारत को एक ऐसे समाज में बदला जा रहा है, जहां व्यक्ति की प्राइवेसी के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी जाएगी। हर स्मार्टफोन सेट में संचार साथी ऐप डालने के केंद्र के निर्देश पर जागरूक तबकों… Continue reading गले पड़ा एक ‘साथी’

अराजनीतिक लोगों से कांग्रेस की मुश्किल

कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है। यह उसकी एक बड़ी समस्या है। इसमें कोई संदेह नहीं हो सकता है। कांग्रेस के आलाकमान के कमजोर होने की जो धारणा बनी है और सही धारणा बनी है, उसका कारण यह है कि कांग्रेस चुनाव नहीं जीत रही है। 2014 से पहले जब तक कांग्रेस चुनाव जीत रही… Continue reading अराजनीतिक लोगों से कांग्रेस की मुश्किल

एसआईआर पर नौ को चर्चा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार आखिरकार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर पर चर्चा के लिए तैयार हो गई है। संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को पक्ष और विपक्ष में सहमति बन गई, जिसके मुताबिक नौ दिसंबर को चुनाव सुधारों पर चर्चा होगी। सरकार ने सत्र के पहले ही कहा था… Continue reading एसआईआर पर नौ को चर्चा

logo