एसआईआर पर नौ को चर्चा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। केंद्र सरकार आखिरकार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर पर चर्चा के लिए तैयार हो गई है। संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को पक्ष और विपक्ष में सहमति बन गई, जिसके मुताबिक नौ दिसंबर को चुनाव सुधारों पर चर्चा होगी। सरकार ने सत्र के पहले ही कहा था कि वह खासतौर से एसआईआर पर नहीं, लेकिन चुनाव सुधारों पर चर्चा के लिए तैयार है। गौरतलब है कि मानसून सत्र एसआईआर पर चर्चा के मामले में ही पूरी तरह से जाया हुआ था। शीतकालीन सत्र में भी विपक्ष तत्काल चर्चा के लिए अड़ा हुआ था।

बहरहाल, मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सरकार और विपक्ष की बैठक बुलाई। स्पीकर से मुलाकात में दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई। बताया गया कि नौ दिसंबर को चुनावी सुधारों पर 10 घंटे बहस होगी। साथ ही स्पीकर के साथ बैठक में यह भी तय किया गया कि आठ दिसंबर को वंदे मातरम् पर चर्चा होगी। इसके लिए भी 10 घंटे का समय तय किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस चर्चा की शुरुआत करेंगे।

गौरतलब है कि वंदे मातरम् के डेढ़ सौ साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर सरकार सदन में इस पर चर्चा करा रही है। चुनाव सुधार और वंदे मातरम पर चर्चा से पहले मंगलवार को भी एसआईआर और वोट चोरी के आरोप पर हंगामा हुआ। सोमवार को भी इस मसले पर हंगामा हुआ था और सदन में कामकाज नहीं हो पाया था। मंगलवार को भी दोनों सदनों में विपक्ष ने एसआईआर और वोट चोरी को लेकर हंगामा किया, जिसके बाद दोनों सदन बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिए गए।

विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दोनों पक्षों को अपने मीटिंग रूम में बुलाया। वहां सहमति बनी कि बुधवार से सदन बिना किसी हंगामे के सुचारू रूप से चलेगा। इससे पहले, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राजनीतिक दलों के सदन नेताओं से मुलाकात की। हालांकि उन्होंने चुनाव सुधारों पर चर्चा के लिए कोई समय सीमा बताने से इनकार कर दिया था। दोपहर बाद तीन बजे स्पीकर के साथ वार्ता में नौ दिसंबर को चर्चा कराने का फैसला हुआ। इससे पहले दोनों सदनों में विपक्ष ने हंगामा किया। हालांकि राज्यसभा के वॉकआउट के बाद राज्यसभा ने मणिपुर जीएसटी विधेयक, 2025 को पारित किया गया है। इसे सोमवार को लोकसभा में पास किया गया था। दोनों सदनों को कई बार के स्थगन के बाद दोपहर बाद दो बजे दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo