बिहार: मुख्यमंत्री आवास घेराव की कोशिश में छात्रों ने बैरिकेड तोड़े, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछार

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) के अभ्यर्थियों समेत विभिन्न छात्र संगठनों के प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की कोशिश में पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या… Continue reading बिहार: मुख्यमंत्री आवास घेराव की कोशिश में छात्रों ने बैरिकेड तोड़े, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछार

दक्षिणी फ्रांस के गांव में बवंडर का कहर, 39 लोग घायल, 300 मकान क्षतिग्रस्त

दक्षिणी फ्रांस के एक गांव में सोमवार को आए बवंडर ने भारी तबाही मचाई और 39 लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, बवंडर ने सोमवार को पोमास गांव को अपनी चपेट में लिया, जिससे गांव में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। राहत दलों ने बचाव अभियान… Continue reading दक्षिणी फ्रांस के गांव में बवंडर का कहर, 39 लोग घायल, 300 मकान क्षतिग्रस्त

बसपा पंजाब विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी: मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को कहा कि पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव बिना किसी गठबंधन के अकेले अपने बलबूते पर लड़ेगी। चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं मायावती ने यहां पार्टी के केंद्रीय कैंप कार्यालय में पंजाब में जनाधार बढ़ाने और संगठन के कार्यों की समीक्षा के लिए बुलाई… Continue reading बसपा पंजाब विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी: मायावती

बिहार: छात्रों के पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहार के पटना में मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों द्वारा किए गए पथराव में मंगलवार को कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के अभ्यर्थियों और बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थियों… Continue reading बिहार: छात्रों के पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

अदालत ने ‘जेन जी’ और ‘जेन अल्फा’ संबंधी मुद्दों पर संज्ञान लिया

राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर ने ‘जेन जी’, ‘जेन अल्फा’ और ‘जेन बीटा’ से जुड़े मुद्दों पर स्वतः संज्ञान लिया है, तथा ‘जंक फूड’, अत्यधिक ‘स्क्रीन टाइम’, प्रश्न पत्र लीक, ग्रामीण स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और कृत्रिम मेधा (एआई) के दौर में सीखने की बुनियादी क्षमताओं के कम होने संबंधी आशंका पर चिंता जताई… Continue reading अदालत ने ‘जेन जी’ और ‘जेन अल्फा’ संबंधी मुद्दों पर संज्ञान लिया

झारखंड: प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ को लेकर 38 लोगों पर मामला दर्ज

रांची में 21 अगस्त को विरोध प्रदर्शन के दौरान ‘जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच’ की एक सदस्य के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में 38 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस महिला ने झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता (भाजपा)… Continue reading झारखंड: प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ को लेकर 38 लोगों पर मामला दर्ज

रेवंत रेड्डी को क्यों रोका भारत सरकार ने?

यह सही है कि मुख्यमंत्रियों को विदेश यात्रा के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी की जरुरत होती है। भारत की विदेश नीति और घरेलू नीतियों के साथ साथ कई और चीजें इसमें इनवॉल्व रहती हैं। लेकिन सवाल है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का कौन का एंगेजमेंट भारत सरकार को पसंद नहीं आया, जिसकी… Continue reading रेवंत रेड्डी को क्यों रोका भारत सरकार ने?

चीनी के बाद चावल?

पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा बढ़ाने की नीति के गंभीर परिणाम सामने होने के बावजूद सरकार में इस नीति पर पुनर्विचार के संकेत नहीं हैं। जबकि उचित यह होगा कि वह इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न ना बनाए। केंद्र के इस दावे पर यकीन करना कठिन है कि चीनी आयात के फैसले का पेट्रोल में इथेनॉल… Continue reading चीनी के बाद चावल?

इस बार सब दुरुस्त

बैडमिंटन के बड़े टूर्नामेंट्स में भारत की मजबूत उपस्थिति है, यह इस बार भी जाहिर हुआ। लेकिन सर्वोच्च सफलताओं की कसौटी पर अभी मंजिल दूर है। भारत को सिर्फ एक कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। देश ने राहत की सांस ली है। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में बैंडमिंटन विश्व चैंपियनशिप का… Continue reading इस बार सब दुरुस्त

बेमानी हो जाएगी जाति जनगणना

देश में जनगणना का दूसरा चरण शुरू हो गया है। पहले चरण में मकानों की गिनती के बाद अब नागरिकों की गिनती हो रही है। इसकी शुरुआत लद्दाख से हुई है। अभी स्वगणना का दौर चल रहा है और एक सितंबर से सरकारी कर्मचारी लद्दाख के हर घर में जाएंगे। देश के बाकी हिस्सों में… Continue reading बेमानी हो जाएगी जाति जनगणना

logo