रेवंत रेड्डी को क्यों रोका भारत सरकार ने?

Categorized as राजनीति

यह सही है कि मुख्यमंत्रियों को विदेश यात्रा के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी की जरुरत होती है। भारत की विदेश नीति और घरेलू नीतियों के साथ साथ कई और चीजें इसमें इनवॉल्व रहती हैं। लेकिन सवाल है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का कौन का एंगेजमेंट भारत सरकार को पसंद नहीं आया, जिसकी वजह से उनकी अमेरिका यात्रा रोक दी गई? यह भी सवाल है कि जब ब्रिटेन की यात्रा नहीं रोकी गई तो फिर उनके अमेरिका जाने में क्या समस्या थी? क्या सरकार मान रही है कि इस समय अमेरिका में भारत के अनुकूल माहौल नहीं है या भारत विरोधी भावना प्रबल है?

असल में रेवंत रेड्डी एक साथ ब्रिटेन और अमेरिका की यात्रा पर निकले थे। ब्रिटेन की यात्रा समाप्त करके उनको अमेरिका जाना था। लेकिन ब्रिटेन यात्रा समाप्त होने से ठीक पहले खबर आई कि भारत सरकार ने उनकी अमेरिका यात्रा की मंजूरी नहीं दी है। जानकार सूत्रों का कहना है कि न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी से उनकी मुलाकात होनी थी और इस वजह से उनकी यात्रा को मंजूरी नहीं दी गई। ध्यान रहे ममदानी भारत के आंतरिक मामलों में दखल दे चुके हैं। उन्होंने जेल में बंद उमर खालिद का समर्थन किया था। हालांकि ममदानी के अलावा रेवंत रेड्डी को उप राष्ट्रपति जेडी वेंस से भी मिलना था। लेकिन उससे कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। यह भी कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ट्रंप जूनियर से मुलाकात को भी अच्छा नहीं माना जा रहा था। ध्यान रहे सबसे बड़ा ट्रंप टावर हैदराबाद में बन रहा है। सो, रेवंत वहां नहीं मिले तो हैदराबाद में ट्रंप जूनियर से मिल सकते हैं।


Previous News Next News

More News

नेपाल में बाढ़: कर्नाटक के आठ लोगों की मौत की आशंका

August 27, 2026

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने गुरुवार को कहा कि नेपाल में आई भीषण बाढ़ में राज्य के कम से कम आठ लोगों की मौत की आशंका है और कई अन्य लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित…

सिरसा बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में

August 27, 2026

हरियाणा में सिरसा बार एसोसिएशन के प्रधान सहित विभिन्न पदों के लिए 11 सितंबर को चुनाव प्रस्तावित है। इसके लिए नामांकन करने का गुरुवार को अंतिम दिन था। प्रधान पद के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने नामाकंन किया है। कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। संयुक्त सचिव पद पर संतोष कटारिया का एकमात्र नामांकन…

पाकिस्तान में अस्पताल की आग में 14 नवजातों की मौत

August 27, 2026

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) के स्त्री रोग वार्ड में लगी भीषण आग की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि 14 नवजात शिशुओं की मौत आग में झुलसने और ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने के कारण हुई। पिम्स प्रशासन की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, घटना नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में हुई, जहां…

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में बंगाल के 32 लोग लापता

August 27, 2026

पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को बताया कि नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद राज्य के कम से कम 32 लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। ये लोग उस समूह का हिस्सा थे जो कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए कोलकाता से गए थे। राज्य सरकार ने लापता सभी 32 लोगों के नाम…

बाढ़ से नेपाल में 826, चीन में 558 लापता, 160 से ज्यादा की मौत

August 27, 2026

नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में बुधवार को आयी विनाशकारी बाढ़ के बाद 1,300 से अधिक लोग अब भी लापता हैं और 160 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बाढ़ ने सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है, जबकि कई इलाके संपर्क से कटे होने के कारण बचाव दलों…

logo