राम मंदिर का प्रबंधन कोई छोड़ना नहीं चाहता

Categorized as राजनीति

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रबंधन का मामला उलझता जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि मंदिर प्रबंधन संभालने के लिए सीईओ के चयन को उलझाने या उसमें देरी कराने का प्रयास किया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से चंपत राय ने इस्तीफा दे दिया है लेकिन उनकी आत्मा वही है। ट्रस्ट में उनकी स्थिति को लेकर स्पष्टता नहीं है। माना जा रहा है कि वे ट्रस्ट में बने हुए हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि वे वापस महासचिव का पद भी हासिल करना चाहते हैं। अगर महासचिव का पद नहीं मिले तब भी वे मंदिर प्रबंधन अपने हाथ से नहीं निकलने देना चाहते हैं। उनके हाथ से निकाल कर मंदिर का प्रबंधन कौन संभालना चाहता है यह स्पष्ट नहीं है लेकिन उन्होंने जिस तरह से नृपेंद्र मिश्रा को निशाना बनाया है उससे लग रहा है कि दूसरा खेमा उनका है। याद करें कैसे मंदिर में चढ़ावा चोरी का विवाद होने के बाद नृपेंद्र मिश्रा ने इसे बड़ा पाप बताया था। एसआईटी की जांच से पहले ही उनका बयान आ गया था। अब चंपत राय की एक कथित चिट्ठी वायरल हो रही है, जिसमें वे नृपेंद्र मिश्रा के ऊपर तमाम तरह से आरोप लगा रहे हैं।

हालांकि नृपेंद्र मिश्रा ने कहा है कि ऐसी कोई चिट्ठी चंपत राय लिख ही नहीं सकते हैं और दूसरी ओर चंपत राय खामोश हो गए हैं। लेकिन नौ पन्नों की उनकी चिट्ठी इस बात का संकेत है कि मंदिर प्रबंधन का मुद्दा सुलझा नहीं है। भले चंपत राय, अनिल मिश्र और गोपाल राव रोमजर्रा के प्रबंधन के काम से बाहर हो गए हैं लेकिन जो नई व्यवस्था बन रही है उस पर भी चंपत राय अपना नियंत्रण रखना चाहते हैं। गौरतलब है कि दो जुलाई को हुई ट्रस्ट की बैठक में एक तीन सदस्यों की कमेटी बनी थी, जिसने मंदिर का प्रबंधन संभालने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ चुनने के लिए सैकड़ों लोगों के इंटरव्यू किए हैं। सीईओ के चयन का मामला अंतिम चरण में है।

बताया जा रहा है कि आखिरी 110 लोगों का इंटरव्यू करने के बाद टीम तीन लोगों के नाम शॉर्टलिस्ट कर रही है और सितंबर के पहले हफ्ते में नए सीईओ की नियुक्ति हो जाएगी। लेकिन उससे ठीक पहले चंपत राय की चिट्ठी सामने आई। बताया जा रहा है कि इस चिट्ठी का मकसद मामले को उलझाना और देरी कराना है। तभी सवाल है कि क्या तीन लोगों की कमेटी जो सीईओ चुन रही है वह विश्व हिंदू परिषद या चंपत राय की पसंद का नहीं है? क्या तीनों नाम ऐसे हैं, जो संघ, विहिप को पसंद नहीं है? यह भी सवाल पूछा जा रहा है कि क्या विहिप का मौजूदा नेतृत्व सीईओ वाली व्यवस्था को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहा है और वापस महासचिव वाली व्यवस्था बहाल करना चाह रहा है? ध्यान रहा उत्तर प्रदेश सरकार की बनाई एसआईटी की जांच रिपोर्ट आ गई है और उसमें चंपत राय और अनिल मिश्र को क्लीन चिट दी गई है। पर चंपत उतने से संतुष्ट नहीं हैं। वे अब वापसी चाहते हैं। लग रहा है कि नृपेंद्र मिश्र उनकी वापसी में बाधा हैं। इसलिए उन पर मनमानी करने, मंदिर निर्माण के लिए एलएंडटी को चुनने, एनबीसीसी के तत्कालीन चेयरमैन से मीटिंग करने या निर्माण समिति अगंभीर लोगों को रखने के आरोप लग रहे हैं।


Previous News Next News

More News

नेपाल में बाढ़: कर्नाटक के आठ लोगों की मौत की आशंका

August 27, 2026

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने गुरुवार को कहा कि नेपाल में आई भीषण बाढ़ में राज्य के कम से कम आठ लोगों की मौत की आशंका है और कई अन्य लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित…

सिरसा बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में

August 27, 2026

हरियाणा में सिरसा बार एसोसिएशन के प्रधान सहित विभिन्न पदों के लिए 11 सितंबर को चुनाव प्रस्तावित है। इसके लिए नामांकन करने का गुरुवार को अंतिम दिन था। प्रधान पद के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने नामाकंन किया है। कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। संयुक्त सचिव पद पर संतोष कटारिया का एकमात्र नामांकन…

पाकिस्तान में अस्पताल की आग में 14 नवजातों की मौत

August 27, 2026

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) के स्त्री रोग वार्ड में लगी भीषण आग की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि 14 नवजात शिशुओं की मौत आग में झुलसने और ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने के कारण हुई। पिम्स प्रशासन की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, घटना नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में हुई, जहां…

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में बंगाल के 32 लोग लापता

August 27, 2026

पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को बताया कि नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद राज्य के कम से कम 32 लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। ये लोग उस समूह का हिस्सा थे जो कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए कोलकाता से गए थे। राज्य सरकार ने लापता सभी 32 लोगों के नाम…

बाढ़ से नेपाल में 826, चीन में 558 लापता, 160 से ज्यादा की मौत

August 27, 2026

नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में बुधवार को आयी विनाशकारी बाढ़ के बाद 1,300 से अधिक लोग अब भी लापता हैं और 160 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बाढ़ ने सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है, जबकि कई इलाके संपर्क से कटे होने के कारण बचाव दलों…

logo