बिहार: मुख्यमंत्री आवास घेराव की कोशिश में छात्रों ने बैरिकेड तोड़े, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछार

Categorized as समाचार

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) के अभ्यर्थियों समेत विभिन्न छात्र संगठनों के प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की कोशिश में पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में छात्र गांधी मैदान से मार्च निकालकर डाकबंगला चौराहे पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगाए थे। इस दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया।

Also Read : दक्षिणी फ्रांस के गांव में बवंडर का कहर, 39 लोग घायल, 300 मकान क्षतिग्रस्त

हाथों में तिरंगा लिए प्रदर्शनकारी छात्रों की पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हुई और उन्होंने डाकबंगला चौराहे पर लगे बैरिकेड तोड़ दिए।

छात्र पिछले कई सप्ताह से पटना के गर्दनीबाग में धरना दे रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में बीपीएससी टीआरई-4 में एक स्तरीय परीक्षा प्रणाली लागू करना, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना, बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की लंबित भर्ती परीक्षाएं आयोजित करना तथा हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों को समान अवसर देना शामिल है।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए परीक्षा रद्द करने की भी मांग की।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

नेपाल में बाढ़: कर्नाटक के आठ लोगों की मौत की आशंका

August 27, 2026

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने गुरुवार को कहा कि नेपाल में आई भीषण बाढ़ में राज्य के कम से कम आठ लोगों की मौत की आशंका है और कई अन्य लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित…

सिरसा बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में

August 27, 2026

हरियाणा में सिरसा बार एसोसिएशन के प्रधान सहित विभिन्न पदों के लिए 11 सितंबर को चुनाव प्रस्तावित है। इसके लिए नामांकन करने का गुरुवार को अंतिम दिन था। प्रधान पद के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने नामाकंन किया है। कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। संयुक्त सचिव पद पर संतोष कटारिया का एकमात्र नामांकन…

पाकिस्तान में अस्पताल की आग में 14 नवजातों की मौत

August 27, 2026

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) के स्त्री रोग वार्ड में लगी भीषण आग की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि 14 नवजात शिशुओं की मौत आग में झुलसने और ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने के कारण हुई। पिम्स प्रशासन की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, घटना नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में हुई, जहां…

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में बंगाल के 32 लोग लापता

August 27, 2026

पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को बताया कि नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद राज्य के कम से कम 32 लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। ये लोग उस समूह का हिस्सा थे जो कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए कोलकाता से गए थे। राज्य सरकार ने लापता सभी 32 लोगों के नाम…

बाढ़ से नेपाल में 826, चीन में 558 लापता, 160 से ज्यादा की मौत

August 27, 2026

नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में बुधवार को आयी विनाशकारी बाढ़ के बाद 1,300 से अधिक लोग अब भी लापता हैं और 160 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बाढ़ ने सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है, जबकि कई इलाके संपर्क से कटे होने के कारण बचाव दलों…

logo