बिहार: छात्रों के पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Categorized as समाचार

बिहार के पटना में मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों द्वारा किए गए पथराव में मंगलवार को कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के अभ्यर्थियों और बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थियों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गांधी मैदान से डाकबंगला चौराहे तक मार्च निकाला, जहां पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर अवरोधक लगाए थे लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उन्हें तोड़ दिया।

पुलिस ने इसके बाद उन्हें रोकने के लिए पानी की बौछार की लेकिन छात्र पीछे हटने के बजाय ‘रेन डांस’ करने लगे। इस दौरान कुछ विद्यार्थियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, जिसमें कई जवान घायल हो गए।

Also Read : अदालत ने ‘जेन जी’ और ‘जेन अल्फा’ संबंधी मुद्दों पर संज्ञान लिया

पुलिस ने इसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस बीच, राज्य सरकार की नई टाउनशिप नीति का विरोध कर रहे किसानों का एक समूह भी छात्र आंदोलन में शामिल हुआ।

किसानों ने भूमि अधिग्रहण से अपनी जमीन की सुरक्षा की मांग वाले पोस्टर प्रदर्शित किए।

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप 81,730 एकड़ में प्रस्तावित शहरी विस्तार परियोजना है, जिसका उद्देश्य पटना को आधुनिक आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करना है।

शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। डाकबंगला चौराहे पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और द्रुत कार्य बल (आरएएफ) के जवान भी तैनात किए गए।

छात्र कई सप्ताह से गर्दनीबाग में धरना दे रहे हैं और उनकी प्रमुख मांगों में बीपीएससी-टीआरई-4 में एक स्तरीय परीक्षा, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की भर्ती परीक्षाएं आयोजित करना तथा हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करना शामिल है।

प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए परीक्षा रद्द करने की भी मांग की।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

नेपाल में बाढ़: कर्नाटक के आठ लोगों की मौत की आशंका

August 27, 2026

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने गुरुवार को कहा कि नेपाल में आई भीषण बाढ़ में राज्य के कम से कम आठ लोगों की मौत की आशंका है और कई अन्य लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित…

सिरसा बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में

August 27, 2026

हरियाणा में सिरसा बार एसोसिएशन के प्रधान सहित विभिन्न पदों के लिए 11 सितंबर को चुनाव प्रस्तावित है। इसके लिए नामांकन करने का गुरुवार को अंतिम दिन था। प्रधान पद के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने नामाकंन किया है। कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। संयुक्त सचिव पद पर संतोष कटारिया का एकमात्र नामांकन…

पाकिस्तान में अस्पताल की आग में 14 नवजातों की मौत

August 27, 2026

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) के स्त्री रोग वार्ड में लगी भीषण आग की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि 14 नवजात शिशुओं की मौत आग में झुलसने और ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने के कारण हुई। पिम्स प्रशासन की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, घटना नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में हुई, जहां…

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में बंगाल के 32 लोग लापता

August 27, 2026

पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को बताया कि नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद राज्य के कम से कम 32 लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। ये लोग उस समूह का हिस्सा थे जो कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए कोलकाता से गए थे। राज्य सरकार ने लापता सभी 32 लोगों के नाम…

बाढ़ से नेपाल में 826, चीन में 558 लापता, 160 से ज्यादा की मौत

August 27, 2026

नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में बुधवार को आयी विनाशकारी बाढ़ के बाद 1,300 से अधिक लोग अब भी लापता हैं और 160 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बाढ़ ने सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है, जबकि कई इलाके संपर्क से कटे होने के कारण बचाव दलों…

logo