हिंदू-मुस्लिम एजेंडे पर दीपके का निशाना

मुंबई। राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने के बाद अपने घर लौटे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा है कि वे अपने समर्थकों के साथ जंतर मंतर पर लौटेंगे और शिक्षा में चल रही गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए आंदोलन जारी रखेंगे।… Continue reading हिंदू-मुस्लिम एजेंडे पर दीपके का निशाना

राहुल ने जारी किया सार्थक से बातचीत का वीडियो

नई दिल्ली। सीबीएसई की 12वीं परीक्षा के पेपर जांचने में इस्तेमाल हुई ऑन स्क्रीन मार्किंग प्रणाली की गड़बड़ियों और इसका ठेका दिए जाने में हुई अनियमितता की पोल खोलने वाले छात्र सार्थक सिद्धांत के साथ दो जून को राहुल गांधी ने मुलाकात की थी। राहुल ने रविवार को सार्थक के साथ हुई बातचीत का करीब… Continue reading राहुल ने जारी किया सार्थक से बातचीत का वीडियो

अमेरिका ने होर्मुज में मारे ईरानी ड्रोन

नई दिल्ली। अमेरिका एक तरफ ईरान से स्थायी युद्धविराम की वार्ता कर रहा है और दूसरी ओर दोनों एक दूसरे पर हमले भी कर रहे हैं। रविवार को खबर आई कि अमेरिकी सेना ने होर्मुज की खाड़ी में दो ईरानी ड्रोन मार गिराए। खुद अमेरिका ने यह दावा किया है। अमेरिकी सेना ने कहा है… Continue reading अमेरिका ने होर्मुज में मारे ईरानी ड्रोन

वो शब्द है जवाबदेही

छात्रों का सवाल है कि नीट पेपर लीक, सीबीएसई की ऑन स्क्रीन मार्किंग में गड़बड़ी, अनगिनत परीक्षाओं के आयोजन में अव्यवस्था आदि के लिए किसी को तो उत्तरदायी होना चाहिए? फिलहाल, उन्होंने शिक्षा मंत्री को जवाबदेह माना है। कॉकरोच जनता पार्टी के पहले जमीनी विरोध प्रदर्शन में सामान्यतः अपेक्षाकृत संपन्न परिवारों से आए छात्र- नौजवानों… Continue reading वो शब्द है जवाबदेही

तरकस के आखिरी तीर?

कहा जा सकता है कि संकट के समय में जोखिम उठाने के अलावा कोई चारा नहीं था। मगर संकट क्यों पैदा हुआ? इस प्रश्न का उत्तर नहीं ढूंढा गया, तो फौरी उपायों से मामूली राहत ही मिलेगी। विदेशी पूंजी निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार ने अपने तरकस में मौजूद कुछ तीर चलाए हैं। बॉन्ड… Continue reading तरकस के आखिरी तीर?

भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों का अंतर

भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की जो पहली सूची जारी की है उसे बारीकी से देखें तो दोनों पार्टियों के काम करने और उम्मीदवार तय करने के तरीके का अंतर साफ दिखता है। कांग्रेस की सूची में, जहां ऐसे चेहरे ज्यादा हैं, जो मीडिया में रहते हैं,… Continue reading भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों का अंतर

प्रियांक खड़गे को बड़ी तरक्की

डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री बनने के साथ ही सरकाऱ, संगठन और राजनीतिक नैरेटिव पर अपना नियंत्रण बनाने का खेल शुरू कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे को गृह मंत्री बनाना इसी खेल का हिस्सा है। सोचें, राज्य के बड़े दलित नेता जी परमेश्वरा गृह मंत्री थे। सिद्धारमैया की सरकार में… Continue reading प्रियांक खड़गे को बड़ी तरक्की

अल्पसंख्यक मंत्रियों की संख्या कम होगी

नरेंद्र मोदी की सरकार में कई सालों से कोई मुस्लिम मंत्री नहीं है। देश की करीब 15 फीसदी आबादी का सरकार में प्रतिनिधित्व नहीं है। वैसे भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में किसी मुस्लिम को लोकसभा की टिकट भी नहीं दी थी। राज्यसभा में भी कोई मुस्लिम नहीं है। इससे पहले एमजे अकबर और मुख्तार… Continue reading अल्पसंख्यक मंत्रियों की संख्या कम होगी

चार मंत्री तो गए, कई और हटाए जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार में फेरबदल करेंगे इसका स्पष्ट संकेत मिल रहा है। पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि मोदी सरकार में फेरबदल के इतने स्पष्ट संकेत मिलें। इस बार ऐसा हो रहा है। कम से कम चार मंत्रियों की सरकार से विदाई स्पष्ट हो गई है। पहले कभी ऐसा नहीं होता था। ये… Continue reading चार मंत्री तो गए, कई और हटाए जाएंगे

एलआईसी के पैसे को ऐसे डुबोना?

भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी देश की सबसे बड़ी सरकारी कंपनियों में से एक है। इसके पास देश के करोड़ों लोगों का पैसा है। लोग अपना पेट काट कर बीमा करा रहे हैं। लेकिन एलआईसी का पैसा लगातार संदिग्ध कंपनियों में लगाया जा रहा है। इस बात की खबरें दबे छिपे ढंग से पहले… Continue reading एलआईसी के पैसे को ऐसे डुबोना?

logo